सिंघाड़े के आटे के दही-बडे (singhare ke atte ke dahi vade recipe in Hindi)

ankita shrivastav @cook_26651319
सिंघाड़े के आटे के दही-बडे (singhare ke atte ke dahi vade recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
आटे को अच्छी तरह छान ले।अब उबले आलू को छील ले।अब आटे मे आलू,थोड़ा सेंधा नमक,तेल डालकर अच्छी तरह मिला कर आटा लगा ले।
- 2
अब एक कड़ाही मे तेल गर्म करे।और आटे के गोले बना कर बीच मे से दबा दे।
- 3
गैस को धीमी आँच पर रखे।और इन्हे सेंक ले।इनको इतना सेंकना है कि ये भूरे हो जाए ।और एक टिश्यू पेपर पर निकाल ले जिससे अतिरिक्त तेल निकल जाए।
- 4
अब एक पेन मे पानी गर्म करके इनको 5 मिनट उसी मे रहने दे।दूसरे कटोरे मे दही,काला नमक, सेंधा नमक,जीरा, पुदीना,चीनी,लालमिर्च, काली मिर्च डालकर मिला ले।
- 5
अब गर्म पानी से बडो को निकाल कर दही वाले मिश्रण मे डॉल दे।थोड़ी देर फ्रिज मे रख दे।आपके व्रत के दही बड़े तैयार है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/13886380



कमैंट्स (2)