मिल्क ब्रेड पुडिंग (milk bread pudding recipe in Hindi)
मिल्क ब्रेड पुडिंग (milk bread pudding recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम शुगर केरेमलाइज करेंगे। उसके लिए पैन में 5 चम्मच शुगर लेंगे और उसे सिम आँच पर लगातार चलाते रहेंगे। जब शुगर पिघल जाए और उसका कलर हल्का ब्राउनिस हो जाए तो इसे एक बाउल मे निकालेंगे।
- 2
अब हम एक बाउल में 2 कप दूध लेंगे इसमें बची हुई 5 चम्मच शक्कर डालेंगे और 2 चम्मच कस्टर्ड पाउडर मिलाकर अच्छी तरह मिक्स करेंगे।
- 3
अब एक पैन में दूध का मिक्स डालकर लगातार चलाते रहेंगे।
- 4
ब्रेड के किनारे निकाल कर उसे मिक्सी मे चलाकर क्रम्बल कर लेंगे ।
- 5
अब जब मिक्स थिक होने लगे तब हम इसमें ब्रेड का चूरा मिक्स कर अच्छी तरह मिला लेंगे।
- 6
अब हम इस मिक्स को हम केरेमलाइज शुगर के ऊपर निकाल लेंगे और इसे 30 मिनिट के लिए स्टीम में पकने के लिए रखेंगे।
- 7
स्टीम हो जाने के बाद हम इसे 1 घंटे के लिए फ्रिज में रखेंगे सेट होने के लिए। 1 घंटे बाद हमारी मिल्क ब्रेड पुडिंग तैयार है । बाउल को उल्टा कर पुडिंग एक प्लेट में निकाल लेंगे। अब इसका स्वाद लें।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Rashmi Bagde को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (6)