मशरुम डुप्लेक्स (mushroom duplex recipe in Hindi)

मशरुम डुप्लेक्स (mushroom duplex recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मशरुम को अच्छे से 2 से 3 बार धो ले और उसकी डंडियां अलग कर दे और मशरुम मेंचम्मचके साथ सफाई कर के खाली कर दे
- 2
उसकी डंडियों को चोप कर ले
- 3
एक पैन में तेल गरम करे लहसुन हरी मिर्च को अच्छे से भून ले
- 4
प्याज़ मिला कर भून ले
- 5
इसमें चोप किये मशरुम की डंडियों, हरा धनिया को मिलाये नमक और काली मिर्च भी मिला कर 2 से 3 मिनट के लिए भुने
- 6
कद्दूकस किया पनीर मिलाये और अच्छे से मिलाकर एक प्लेट में निकाल कर ठंडा करे
- 7
मैदे में अदरक लहसुन पेस्ट और लाल मिर्च मिलाकर घोल बना ले
- 8
इस मिश्रण को मशरुम में भरे
- 9
2 मशरुम को आपस में जोड़ कर टूथपिक से बंद करदे
- 10
मशरुम को पहले मैदे के घोल में डुबो दे फिर ब्रेड का चुरा लगाए पहले सारे मशरुम को तैयार कर ले
- 11
मध्यम गरम तेल में सुनेहरा होने तक तल ले
- 12
मशरुम डुप्लेक्स बन कर तैयार है इसे हरी चटनी या टोमेटो सॉस के साथ गरम गरम परोसे और सर्दियों का मज़ा ले
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





























कमैंट्स (5)