बेसन भरवा मिर्च (Besan bharwa mirch recipe in hindi)

Chhaya Saxena @cook_24516905
बेसन भरवा मिर्च (Besan bharwa mirch recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
हरी मिर्च को अच्छी तरह धोकर कपड़े से सूखा लें उसके पीछे की डंडी हटा दें। और बीच में से चीरा लगा दे। अदरक लहसुन को कस लें।
- 2
एक थाली में बेसन लें उसमें नमक गरम मसाला,लाल मिर्च,तेल, हींग, हल्दी, अदरक लहसुन कसा हुआ मिला ले। यह मिक्स करा हुआ मटेरियल हरी मिर्च में भरदे।
- 3
पैन में 2 चमचे तेल डालें! अब इस पैन में भरी हुई मिर्च को एक-एक करके लगा दें। 5 मिनट के लिए एक तरफ से ढककर पकाएं। फिर धीरे से मिर्च को पलट कर दूसरी तरफ से पका ऐ।
- 4
लीजिए आप सभी के लिए बेसन भरवां मिर्च तैयार है इसे आप पूरी या पराठे के साथ खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14144062










कमैंट्स (3)