हलवाई स्टाइल मिक्स सब्ज़ी (halwai style mix sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले धीमी आंच में एक पैन में तेल गर्म करने के लिए रखें.
- 2
तेल के गर्म होते ही फूलगोभी,गाजर, मटर और आलू डालकर हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
- 3
हल्का फ्राई होते ही फूल गोभी और आलू को एक प्लेट में निकालकर रख लें.
- 4
अब इसी पैन में थोड़ा और तेल डालकर गर्म करने के लिए रखें.
- 5
इसी बीच प्याज, लहसुन, अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट तैयार कर लें.
- 6
तेल के गर्म होते ही तैयार पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक भूनें.
- 7
जैसे ही पेस्ट तेल छोड़ने लगे टोमाटोप्यूरी डालकर भूनें.
- 8
हल्दी, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और नमक मिलाएं.
मसालों के भुनते ही फ्राइड गोभी-आलू मटर और साथ में गाजर डालकर कड़छी से चलाते हुए अच्छे से मिक्स कर लें. - 9
सब्जी को ढककर 15 से 20 मिनट तक पकाएं और 1 मिनट बाद आंच बंद कर दें.
- 10
तैयार है हलवाई स्टाइल आलू गोभी,गाजर मटर की सब्जी. हरे धनिये से गार्निश कर सर्व करें.
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
माही को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स