फूलगोभी बोंडा

#GA4
#WEEK24
#CAULIFLOWER
सर्दियों के मौसम में खास तौर पर फूल गोभी बहुतायत से आती है। परन्तु अक्सर ऐसा होता है कि यह सभी को बहुत पसंद नहीं होती। तो क्यों ना इसके कुरकुरे और स्वादिष्ट बोंडे बनाए जाएं, जिससे कोई भी इन्हें खाने से इनकार नहीं कर पाएगा, तो चलिए जानते हैं, इन्हें बनाने की विधि...

कुकिंग निर्देश
- 1
सर्वप्रथम गोभी को अच्छी तरह से साफ करके बारीक काट लें।
- 2
उबले हुए आलुओं को मसल लें। बारीक कटी हुई प्याज़ और हरी मिर्च डाल दें। फूलगोभी भी डाल दें। और सभी मसाले (क्रमश: लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गर्म मसाला पाउडर, अमचूर पाउडर और स्वादानुसार नमक) डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए एक मिश्रण तैयार कर लें।
- 3
अब इस मिश्रण की छोटी-छोटी टिकिया बनाकर तैयार कर लें।
- 4
बेसन में स्वादानुसार नमक डालें। अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए एक गाढ़ा घोल तैयार कर लें। ध्यान रहे पानी थोड़ा-थोड़ा करके ही डालें, जिससे बेसन के घोल में गाँठे ना पड़े।
- 5
कड़ाही में तेल गर्म करें। अब तैयार मिश्रण की छोटी-छोटी टिकियों को एक-एक करके बेसन के घोल में लपेटकर मध्यम गर्म तेल में सुनहरा भूरा होने तक तल कर निकाल लें।
- 6
कुरकुरे, स्वादिष्ट आलू फूल गोभी के बोंडे तैयार हैं। गर्मा गर्म चाय या कॉफी के साथ सुबह या शाम के नाश्ते की शान बढ़ाएँ। खुद भी खाए तथा दूसरों को भी खिलाएं... धन्यवाद।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)