ब्रेड पॉकेट(सोयाबीन मटर) (Bread pocket(Soyabean matar)recipe in hindi)

#SF
हमने ब्रेड पॉकेट सोयाबीन और मटर से बनाया है सोयाबीन में अधिक मात्रा में प्रोटीन होता है व मटर में भी विटामिंस व मिनरल होते हैं यह बच्चों और सभी वर्ग के लोगों को पसंद आता है हमने ब्राउन ब्रेड इस्तेमाल किया है क्योंकि ब्राउन ब्रेड मैदे की ब्रेड से बेहतर होती है

कुकिंग निर्देश
- 1
सोयाबीन चूरा को पानी डालकर भिगो देंगे 10 मिनट के लिए
- 2
कुकर में आलू और सोयाबीन चूरे को उबालेंगे व कुकर में डाल कर दो सीटी लगाएंगे मटर जीरा लहसुन अदरक हरी मिर्च सब को मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे
- 3
कढ़ाई में तेल को गर्म करेंगे कटा प्याज़ डालकर थोड़ा चम्मच से चलाएंगे फिर नमक हल्दी धनिया गरम मसाला पिसे हुए मटर कटा हरा धनिया उबला मैश किया हुआ आलू उबली सोयाबीन पूरा सबको डाल कर अच्छे से मिक्स करेंगे 5 मिनट मिलाएंगे फिर गैस बंद कर देंगे मसाला ठंडा होने के लिए रख देंगे
- 4
एक छोटा चम्मच मैदा या गेहूं का आटा लेकर पानी डालकर घोल बनाएंगे
- 5
ब्रेड के किनारे काटकर उसे बेलन की सहायता से हल्का बेल लेंगे अब ब्रेड में मसाला बीच में भरकर चारों तरफ से आटे के घोल को लगाएंगे डबल फोल्ड करके चिपका देंगे इस प्रकार सभी पॉकेट बना लेंगे
- 6
अब कढ़ाई में तेल डालकर ब्रेड पॉकेट को दोनों तरफ से फ्राई करेंगे आप इसे हरी चटनी या टमाटर सॉस के साथ शाम या सुबह के नाश्ते में खा सकते हैं
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स