तिल मूंगफली चिक्की (Til mungfali chikki recipe in Hindi)

Rekha Devi @rekha10
तिल मूंगफली चिक्की (Til mungfali chikki recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मूंगफली को हल्का रंग आने तक ड्राई रोस्ट कर के एक बर्तन में निकालकर रख दे। फिर सफेद तिल को 1-2 मिनट तक धीमी आंच पर लागातार चलाते हुए हल्का सुनहरा होने तक भुनकर निकाल ले। हाथों के मदद से रोस्ट किये हुए मूंगफली के छिलके निकाल ले।
- 2
अब एक कढ़ाई गर्म करे और उसमे गुड़ डालकर पिघलाकर गाढा चाशनी तैयार कर लें।
- 3
फिर उसमे ड्राई रोस्ट किये हुए सफेद तिल और मूंगफली डालकर अच्छे से मिलाऐ और 2 मिनट तक पकाऐ।
- 4
फिर गैस बंद कर दे और तैयार मिश्रण को एक बर्तन में निकालकर अच्छे से सेट करे और पतला करते हुए बिछा ले। फिर चाकू की मदद से चौकोर आकार में काट ले।
- 5
तिल मूंगफली चिक्की तैयार है। इसे कई महीने तक डिब्बे में स्टोर करके रखा जा सकता है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14309706















कमैंट्स (9)