मसाला इडली (Masala Tadka recipe in hindi)

#hara राम राम जी मीना की रसोई से मसाला इडली तड़का देकर
मसाला इडली (Masala Tadka recipe in hindi)
#hara राम राम जी मीना की रसोई से मसाला इडली तड़का देकर
कुकिंग निर्देश
- 1
एक प्याला में सूजी डालें और दही डालकर अच्छी तरह से मिला ले
- 2
अब 20 मिनट के लिए ढककर रख दे अब टमाटर का पेस्ट बनाकर एक कटोरी में निकालें
- 3
अब हरी मटर के दाने का भी पेस्ट बनाकर एक कटोरी में निकालें सूजी पेस्ट का 3 भाग करें अब एक कटोरी में दो चम्मच टमाटर पेस्ट और सूजी का पेस्ट नमक स्वाद अनुसार थोड़ा सा ईनोडालकर फेटे एक कटोरी चिकनी करें और उसमें यह पोस्ट डालें
- 4
अब एक कढ़ाई में एक गिलास पानी डालें और उसके अंदर एक स्टैंड रखें पानी का उबाल आने दें अब दूसरी कटोरी में दो चम्मच हरी मटर का पेस्ट सूजी का पेस्ट अच्छी तरह से मिला ले थोड़ा सा ईनोडालें स्वाद अनुसार नमक डालें एक चम्मच पानी डालकर फेटे अब एक कटोरी को चिकना कर पेस्ट को डालें
- 5
एक कटोरी में तेल डालकर चिकना करें सूजी का पेस्ट में ईनोडालें उसके ऊपर एक चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से फेटे नमक डालें स्वाद अनुसार फिर फेंट लें अब तीनों कटोरी को स्टैंड के ऊपर रखें और थाली से ढककर 15 मिनट तक भाप में पकने दें अब दूसरी तरफ़ एक कढ़ाई में तेल डालें एक चम्मच सरसों डालें एक सूखी लाल मिर्ची डालें कड़ी पत्ता डालें एक चम्मच सफेद तिल डालें अच्छी तरह से भून जाए गैस बंद कर दे
- 6
अब इटली को ढक्कन उठाकर देखें चाकू डाल कर देखें चाकू प्लेन निकला तो आपकी इटली बन गई अब इटली को कटोरी में से निकाल ले और तड़का वाली कढ़ाई में डालकर चलाएं ऊपर से धनिया पत्ती डालें और चलाते हुए भूनें अब दो चुटकी चीनी और 5 बूंदे नींबू के रस डालकर चलाएं आपकी मसाला इडली तड़का देकर तैयार है एक पैकेट ईनो का तीन भाग किया उसी हिसाब से ईनो डाला
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़







कमैंट्स (2)