भरवां शिमला मिर्च(Bharwa shimla mirch recipe in Hiindi)

#Hara आप सभी दोस्तों को हमारा प्यार भरा नमस्कार आज हम आप सबके लिए भरवां शिमला मिर्च की रेसिपी लेकर आए हैं जो खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगते हैं आप इसको रोटी, पराठा या फिर चावल के साथ भी खा सकते हैं। तो चलिए शुरू करते हैं हमारी आज की रेसिपी आशा करते हैं हमारी यह रेसिपी आप सबको पसंद आएगी।🤗

कुकिंग निर्देश
- 1
भरावन तैयार करने के लिए:- सबसे पहले एक पैन को गैस पर कम आंच करके रखेंगे। अब उसमें सरसों तेल डालकर उसके गर्म होने तक तेल में हींग और जीरा डाल देंगे। जब जीरा चटक जाए तब उसमें अदरक, लहसुन और हरी मिर्च डालकर एक मिनट तक भून लेंगे।
- 2
अब इसमें प्याज़ डालकर 1 मिनट तक भून लेंगे। फिर उसमें गाजर और मूंगफली के दाने डालेंगे। अब उसमें सादा नमक, काला नमक, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और चाट मसाला डालकर उसको अच्छे से भून लेंगे।
- 3
अब मसाले जब अच्छे से भून जाए तब उसमें मैश किए हुए आलू डालकर 1 मिनट तक भून लेंगे। फिर उसके ऊपर धनिया पत्ती डालकर उसको मिला देंगे। अब शिमला मिर्च को अच्छे से धो कर उसको ऊपर के हिस्से को काट कर उसमें से सारे बीज निकाल देंगे। फिर शिमला मिर्च के नीचे से भी थोड़ा सा काट देंगे (दिखाए हुए चित्र के अनुसार) ताकि शिमला मिर्च अच्छे से खड़े रह सके।
- 4
सेंकने के लिए:- जब सारे शिमला मिर्च में भरावन भर जाए तब गैस पर कम आंच करके एक पैन रखेंगे। फिर उसमें 1 चम्मच तेल डालेंगे। जब तेल गर्म हो जाए तब उसमें भरे हुए शिमला मिर्च डालकर और उसको ढंक कर चारों तरफ से पकने और सुनहरा होने तक सेंक लेंगे। फिर उसको बीच से काट कर और धनिया पत्ती और पुदीने के पत्ते से सजाकर सर्व करेंगे। धन्यवाद
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)