क्रिस्पी चिली बेबी कॉर्न(Crispy chilli baby corn recipe in Hindi)

क्रिस्पी चिली बेबी कॉर्न(Crispy chilli baby corn recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
बेबी कॉर्न उबालने के लिए :- सबसे पहले एक बाउल में पानी और बेबी कॉर्न डालकर गैस पर मध्यम आंच करके तकरीबन 5 मिनट तक उसको उबालने के लिए रख देंगे। जब कॉर्न उबल जाए तब उसको छन्नी में छान लेंगे। फिर सारे बेबी कॉर्न को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लेंगे।
- 2
घोल तैयार करने के लिए :- अब एक मिक्सिंग बाउल लेंगे फिर उसमें मैदा, कॉर्न फ्लोर, अदरक लहसुन पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, नमक और पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा जैसा घोल तैयार कर लेंगे।
- 3
तलने के लिए :- अब गैस पर मध्यम आंच करके तेल से भरे हुए कढ़ाई चढ़ाएंगे। उसके बाद सारे बेबी कॉर्न को घोल में लपेट कर गर्म तेल में डालकर उसको सुनहरा होने तक छान लेंगे।
- 4
ग्रेवी बनाने के लिए :- अब एक पैन को गैस पर मध्यम आंच करके रखेंगे। जब पैन गर्म हो जाए तब उसमें कुकिंग ऑयल डालेंगे। फिर उसमें लहसुन, अदरक और हरी मिर्च डालकर उसको 1 मिनट तक भून लेंगे। फिर उसमें प्याज़ और शिमला मिर्च डालकर उसको तेज़ आंच पर 1 मिनट तक भून लेंगे। अब उसमें हरा प्याज़, नमक, चीनी पाउडर, काली मिर्च पाउडर, टोमेटो केचप, सोया सॉस और सिरका डालकर उसको अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 5
सेलेरी बनाने के लिए :- अब एक कटोरी में कॉर्न फ्लोर और पानी को अच्छे से मिक्स करते हुए एक घोल तैयार कर लेंगे और उस घोल को ग्रेवी में डाल कर मिला देंगे। फिर उसको 1 मिनट तक पका लेंगे। उसके बाद उसमें तले हुए बेबी कॉर्न डालकर उसको अच्छे से मिक्स कर देंगे।
- 6
गार्निश करने के लिए :- लिजिए बनकर तैयार है हमारा स्वादिष्ट क्रिस्पी चिली बेबी कॉर्न अब आप इसको थोड़े हरे प्याज़ और सफ़ेद तिल से गार्निश करके सर्व किजिए और इसका लुफ़्त उठाइए। धन्यवाद🙏😍
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (6)