टमाटर सूप (Tamatar soup recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले टमाटर को साफ करके छोटे छोटे पीस मे काट लें।उसमे हरी मिर्च और लहसुन भी काट लें।एक टुकडा़ अदरक भी काट लें।
- 2
फिर एक कुकर मे कटे हुए टमाटर को डालकर आधा कप पानी डालकर 2-3 सीटी लगा कर पका लें।
- 3
ठंडा होने पर मिक्चर को एक बडे़ छन्नी की सहायता से छान ले गुदा अलग कर लें और बीज अलग कर लें।
- 4
अब एक कढाई गैस पर चढाए उसमे एक चम्मच घी डाले 2 तेजपत्ता डालें।उसके बाद सूप डालें और पकाए 2 मिनट तक पकने के बाद उसमे जीरा काला नमक काली मिर्च पाउडर डालकर चलाए ।उसके बादकॉर्न फ्लोर आटा1/2 कप पानी में घोलकर सूप मे मिलाकर चलाए ।थोडी़ देर और चलाए।
- 5
अब इसे गैस से उतार कर सूप को एक कटोरी में निकालकर ब्रेड क्रंब्स और मक्खन डालकर सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14518213








कमैंट्स (2)