आलू के समोसे (aloo ke samose recipe in Hindi)

#GA4
#WEEK21
# SAMOSA
#CookpadIndia
आलू के समोसे हम कभी भी सुबह और शाम के नाश्ते में बनाकर खा सकते हैं।यह खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं।इन्हें हम घर में होने वाली छोटी पार्टीयों के लिए भी आसानी से बना सकते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले मैदे में नमक,घी और अजवाइन डालकर अच्छे से मिलाएं तथा इसमें पानी डालकर कड़ा आटा गूँथ लें।इसे ढककर रख दें और अब आलू की सटफिंग तैयार करें।
- 2
अब कड़ाई में तेल गरम करें और इसमें सारे मसाले डालकर सुनहरा होने पर मैस किए आलू,नमक, अदरक डालकर अच्छे से मिलाएं तथा इसमें हरा धनिया मिलाकर ठंडा होने के लिए छोड़ दें।जब ठंडा हो जाए तो इसके सारे गोले बना लें।
- 3
अब मैदे की लोई बनाकर उसे लम्बे आकार में बेलकर उसको चाकू से काटकर दो हिस्से करें।अब इसका कोन बनाकर आलू की सटफिंग गोले भरकर किनारों को पानी लगाकर अच्छे से बंद करके समोसे की शेप दें । अब सभी समोसे को इसी तरह बना लें।
- 4
अब कड़ाई में तेल गरम करके गैस चूल्हे की आँच को मध्यम करके सारे समोसे को सुनहरा होने तक तल लेंगें और इन्हें प्लेट में निकाल लेंगें।
- 5
अब गरम-गरम समोसे को सर्विंग प्लेट में रखकर टमाटर की साॅस के साथ सर्व करें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)