कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले एक कढाई ले उसमें खड़ा धनिया, जीरा,लौंंग, काली मिर्च,दालचीनी, सूखी लाल मिर्च,सौंफ, इलायची सभी मध्यम आँच पर भून कर बारीक पीस लें
- 2
अब पनीर को चोकोन टुकड़ों में काट लें और एक कढाई में बटर डाल कर हल्का गुलाबी होने तक सेंक लें और सेकते समय एक चम्मच पिसा हुआ सूखा मसाला, हल्दी पाउडर आधा चम्मच, आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1tsp नमक डालें
- 3
अब एक कढाई ले उसमें एक चम्मच तेल डालें और गरम होने पर कटे हुए प्याज़ डालें और भूनें,अब कटे हुए टमाटर डालें और भूनें इसी समय किसा हुआ बीट रूट भी डालें और भूनें
- 4
जब टमाटर अच्छे से गल जाए और मसाला भुन जाए तब गैस बंद कर देऔर ठंडा होने पर मिक्सी में बारीक पीस लें
- 5
अब इसी कड़ाही में 4 चम्मच तेल डालें और गरम होने पर जीरा डालें, बारीक कटी हुई हरी मिर्च डालें,अदरक लहसुन का पेस्ट डालें, प्याज डालें और भूनें
- 6
प्याज को हल्का सा ही भूनना है,अब इसमे हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डाल कर भूनें
- 7
अब इसमें पिसी हुई ग्रेवी डालें और भूनें,आधा कप पानी भी डालें
- 8
अब दो चम्मच सूखा पिसा मसाला भी डालें और भूनें फिर उसमें आधा कप पानी भी डालें,स्वादानुसार नमक डालें,कसूरी मेथी डालें,आधा कप पानी और डालें
- 9
अब ताजी मलाई डालकर अच्छे से मिक्स करें और अब पनीर भी डाल दें अच्छे से मिक्स करें और गरम गरम रोटी या नान के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स