कढ़ाई पनीर(Kadhai paneer recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम कढ़ाई में थोड़ा सा तेल गर्म होने के लिए रख देंगे उसके बाद हम इसमें दो प्याज़ कटे हुए डाल देंगे और इन्हें थोड़ा सा भून लेंगे बहुत ही हल्का उसके बाद इसमें 10 से 12 लहसुन की कलियां और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डाल देंगे अब उसे भी 1 मिनट तक भून लेंगे उसके बाद हम इसमें दो कटे हुए टमाटर डाल देंगे फिर इसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे और इन्हें 2 मिनट टमाटर को थोड़ा सा नरम होने तक पका एंगे फिर इन्हें एक प्लेट में निकाल कर इन्हें ठंडा करेंगे|
- 2
अब हम उसी कढ़ाई में एक चॉकलेट आकार में कटा हुआ प्याज़ और शिमला मिर्च डाल देंगे और उसे ढक्कन लगाकर 3 से 4 मिनट तक पाकाएंगे फिर इन्हें भी एक प्लेट में निकाल लेंगे|
- 3
अब हम उसे पढ़ाई में मामा पनीर के कटे हुए टुकड़ों को भी डाल देंगे और 3 से 4 मिनट तक उन्हें सुनहरा होने तक भून लेंगे उसके बाद इन्हें भी एक प्लेट में निकाल लेंगे|
- 4
अब हम प्याज़ और टमाटर वाले मिश्रण को मिक्सर में अच्छे से पीस लेंगे और एक बड़ी छलनी से छान लेंगे ताकि उसके अंदर जितने भी छोटे तार रह जाते हैं अदरक के वह अच्छे से छान जाए
- 5
अब हम उसी कढ़ाई में थोड़ा सा तेल और गर्म करने के लिए रखेंगे फिर उसके अंदर हम सारे खड़े मसाले जैसे लौंग काली मिर्च जीरा तेज पान का पत्ता और दालचीनी का टुकड़ा डाल देंगे उसके बाद हम इसके अंदर अभी जो हमने पेस्ट तैयार किया है टमाटर लहसुन प्याज़ अदरक का वह डाल देंगे और इसे लगभग 5 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं जब तक कि इसमें से तेल ना छूटने लगे|
- 6
इस पेस्ट के अच्छे से पकने के बाद हम इसके अंदर सारे सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर नमक सूखा धनिया पाउडर और गरम मसाला पाउडर डाल देंगे और इसे 3 से 4 मिनट अच्छे से पका एंगे उसके बाद हम इसके अंदर एक चम्मच ताजा दूध की मलाई डालेंगे फिर इसे भी 1 मिनट तक पकाएं गे उसके बाद हम इसके अंदर एक चम्मच कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स कर लेंगे|
- 7
अब हम कढ़ाई में चौखट आकार में कटा हुआ प्याज़ और शिमला मिर्च जो हमने एक प्लेट में रखे हुए थे फ्राई करके वह हम इसमें डाल देंगे साथ ही फ्राई किए हुआ पनीर भी इसके अंदर डाल देंगे और इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे उसके बाद इसमें एक गिलास पानी डालकर इसका ढक्कन लगाकर 5 से 7 मिनट के लिए अच्छे से पका लेंगे|
- 8
5 मिनट बाद आप देखेंगे कि हमारा कढ़ाई पनीर बनकर बिल्कुल तैयार है आप इसे गरमा गरम पराठे के साथ सर्व कर सकते हैं|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
























कमैंट्स