कच्ची हल्दी की सब्जी(Kachhi haldi ki sabzi recipe in Hindi)

कच्ची हल्दी की सब्जी(Kachhi haldi ki sabzi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम ढाई सौ ग्राम कच्ची हल्दी लेंगे फिर उसे चाकू या पिलर की सहायता से छील लेंगे|
- 2
उसके बाद हम 10 से 15 लहसुन की कलियां लेंगे और 6 से 7 हरी मिर्च लेंगे फिर लहसुन और हरी मिर्च को एक साथ एक मशीन में पीस लेंगे आप इस समय मिक्सर का उपयोग ना करें आप इस तरह की मशीन का ही उपयोग करें क्योंकि हमें लहसुन और हरी मिर्च को बिल्कुल बारीक नहीं पीसना है दर्दरा ही रखना है|
- 3
अब हम एक हल्दी कीसने की मशीन लेंगे और हम सारी हल्दी को अच्छे से कीस लेंगे आप हल्दी को पहले ना कीसे वरना यह काली पड़ जाएगी आप सबसे अंत में हल्दी को किसे|
- 4
अब हम कढ़ाई में डेढ़ बड़ा चम्मच तेल गर्म होने के लिए रख देंगे उसके बाद हम इसमें राई और जीरे का छोंक लगाएंगे फिर हम इसके अंदर पीसी हुई हरी मिर्च और लहसुन को डाल देंगे और इसे मध्यम आंच पर 2 से 3 मिनट तक पकाएंगे उसके बाद हम इसमें एक चम्मच नमक डाल देंगे|
- 5
अब हम कढ़ाई में किसी हुई हल्दी को डाल देंगे और हल्दी को सब मसालों के साथ अच्छे से मिक्स करेंगे फिर इसका ढक्कन लगाकर 10 से 12 मिनट के लिए पक आएंगे और बीच-बीच में इसे चलाते भी रहेंगे 10 से 12 मिनट बाद हमें इसे ढक्कन हटाकर 5 मिनट के लिए बिल्कुल कम आंच पर खुला पकाना है|
- 6
15 मिनट बाद आप देखेंगे कि हमारी हल्दी का कलर काफी चेंज हो गया है अब इसका कलर काफी गहरा हो गया है अब हम जल्दी से इसमें ताजा कटा हुआ हरा धनिया डाल देंगे और गैस बंद कर देंगे और अब आप इसे गरमा गरम पराठे के साथ खा सकते हैं आपकी कच्ची हल्दी की सब्जी या चटनी बनकर बिल्कुल तैयार है|
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- कच्चे केले की सब्जी (kacche kele ki sabzi recipe in Hindi)
- फिश फ्राई (fish fry recipe in Hindi)
- कच्चे पपीते का सलाद(Kacche papite ka salad recipe in Hindi)
- फूलगोभी,मटर,आलू की सब्जी (fulgobi matar aloo ki sabzi recipe in Hindi)
- कच्चे केले मटर टमाटर की रसीली सब्जी (kacche kele matar tamatar ki rasili sabzi recipe in Hindi)



















कमैंट्स (4)