गोभी का कीमा (gobi ka keema recipe in Hindi)

#GA4
#Week24गोभी देखने में जितना सुंदर लगता है उसकी सब्जी भी उतनी ही अच्छी लगती है गोभी का पराठा गोभी का कीमा गोभी का अचार गोभी की सूखी सब्जी सर्दी के मौसम में मैं बदल बदल कर बनाती हूं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले गोभी को धोकर बारीक बारीक चाकू की सहायता से काट लीजिए या कसनी से कस लीजिए। प्याज टमाटर लहसुन अदरक हरी मिर्च हरी धनिया को काट लीजिए।अब कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालें जब यह गर्म हो जाए तो इसमें कसा हुआ गोभी भी डाल दें और लगभग 10या 15 मिनट तक धीमी गैस पर भूनें।
- 2
आप दूसरे पैर में दो चम्मच ऑयल डालें जब और गर्म हो जाए तो इसमें जीरा डालें जब जीरा लाल हो जाए तो कटी हुई हरी मिर्च,लहसुन अदरक प्याज़ डालें।जब प्यार लाल हो जाए तो इसमें हल्दी और लाल मिर्च पाउडर डालें फिर कटे हुए टमाटर डाल दें। 5 मिनट तक दो चम्मच पानी डाल कर भूनें।
- 3
धनिया पाउडर गरम मसाला पाउडर नमक डालकर चलाएं।
- 4
कढ़ाई में फ्राई किया हुआ गोभी को एक तरफ कर दें जिससे उससे बचा हुआ तेल बीच में आ जाए उस तेल को चम्मच की सहायता से अलग निकाल दें। अब इस गोभी में फ्राई किया हुआ प्याज़ का मसाला ऊपर से डाल दें और 5 मिनट तक पकाएं।
- 5
लीजिए आप सभी के लिए गोभी का कीमा तैयार है रोटी या पराठे के साथ खाएं।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (3)