नरम मुलायम फुल्के (naram mulayam fulke recipe in Hindi)

#GA4 #Week25 #Roti नरमा नरम फुल्के पूरे भारत वर्ष में बनाएं जाते हैं और बहुत ही प्रेम से खाए जाते है । लगभग रोज़ ही बनाए जाते है, पर थोड़ी ही देर में यह सूखे से और कड़क होने लगते है । यह रेसिपी मेरी मां की है आप एक बार इस रेसिपी से फुल्के बनाए आपके फुल्के एकदम गुब्बारे की तरह फुलेम्हेऔर १०-१२ घंटो तक नरम मुलायम बने रहेंगे ।

कुकिंग निर्देश
- 1
परात में आटा, नमक,तेल,दूध डालकर अच्छे से मिक्स करें और आवश्यकतानुसार थोड़ा थोड़ा पानी डालकर आटा गूंध लें और कुछ देर ढंक कर रखें
- 2
आटा एकबार फिर से मसलते हुए चिकना कर लें और इसके पेड़े बना लें
- 3
सूखा आटा लगाएं और पेड़े को चकला बेलन की सहायता से फैलाएं अवश्यता हो तो रोटी पर थोड़ा आटा छिड़क लें
- 4
मध्यम आंच पर तवा गरम करे,और रोटी को दोनो तरफ से हल्के दाग या बुलबुले आने तक सेंक लें
- 5
अब रोटी को सीधे आंच पर चिमटे की सहायता से फूलने तक सेंक लें
- 6
फुल्के पर तुरंत थोड़ा घी लगाएं, इसी तरह सारे फुल्के बना लें। फुल्के थोड़े ठंडे हो जाएं तो उन्हे डिब्बे में बंद कर के रखें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (6)