दही वड़ा (dahi vada recipe in Hindi)

Renu Jotwani @cook_26902417
दही वड़ा (dahi vada recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
उड़द दाल को अच्छे से धो कर 5 घंटे के लिए भिगो कर रखेंगे। 500ग्राम दही में 1/2 टी स्पून नमक डालकर फेंट लें।
- 2
उड़द दाल को पानी से निकालकर मिक्सी में नमक स्वाद अनुसार हींग एक चौथाई टीस्पून डाल कर अच्छे से पीस लेंगे।पिसी हुई दाल को एक बर्तन में निकाल कर अच्छे से चम्मच से फेटेंगे जितना ज्यादा फेंटेंगे उतने ज्यादा नरम बड़े बनेंगे।
- 3
गैस पर कढ़ाई में तेल डालकर बड़े को तल लेंगे। सभी बड़े तल कर प्लेट में निकाल लेंगे ।फिर किसी बर्तन में पानी डालकर बड़े डाल देंगे।
- 4
15 मिनट बाद पानी में भीगे हुए बड़ों को निकालकर जो हमने दही फेंट कर रखी हुई थी उसको प्लेटमें डालकर गाजर और अनार दाने से गार्निश करेंगे। उपर चाट मसाला और पिसा जीरा डालकर सर्व करेंगे ।इसे आप कभी भी खा सकते हैं।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/14697192











कमैंट्स (2)