कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले १कप बेसन ले उसमे १/२ चम्मच अजवाइन,लाल मिर्च पाउडर, सौफ डाले । फिर उसमे १/४ चम्मच हल्दी पाउडर डाले स्वादानुसार नमक डाल दे। हींग और हरी मिर्च और धनिया पत्ती काट कर डाले दे । उसके बाद सबको अच्छे से मिला ले और थोड़ा थोड़ा पानी डालते हुए पतला बैटर तैयार करे।
- 2
आलू को मैश कर के उसमे प्याज,हरी मिर्च, बारीक कटी धनिया पत्ती, हल्दी पाउडर, नमक, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर डाल के अच्छे से मिला ले और डो बना ले।
- 3
अब ब्रेड में तैयार किया हुए मसाले वाले आलू को अच्छे से फैला कर लगा दे। और उसके ऊपर दूसरी ब्रेड रख के ढक दे। इसी तरह से सारी ब्रेड तैयार कर ले।
- 4
अब गैस पर कढ़ाई रखे उसमे तेल डाल के गरम करे ।जब तेल गरम हो जाए तब तैयार की हुए ब्रेड को दो या चार भागो मे काट के पहले से तैयार किए बेसन के घोल में लपेट कर गरम तेल में छोड़ दे । पलट पलट कर उसे दोनों तरफ से हल्का सुनहरा होने तक तल लें। इसी प्रकार सारी ब्रेड को तल ले।
- 5
अब आप का ब्रेड पकौड़ा बन के तैयार है अपनी पसंद की चटनी के साथ सर्व करे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़













कमैंट्स (4)