पनीर लबाबदार (Paneer Lababdar recipe in hindi)

#March1
पनीर की सब्ज़ी आपने कई तरह की बनाई होगी उसमें से यह एक सब्ज़ी है पनीर लबाबदार।लबाबदार शब्द सुनते ही मुंह पानी सा आ जाता हैं।इस सब्ज़ी की खास बात यह है कि इसमें दो तरह से पनीर डाला जाता हैं एक तो पनीर के टुकड़े और दूसरा कद्दूकस करके।इस सब्ज़ी की मक्खमली ग्रेवी इसका ज़ायका और बढ़ाती है।

कुकिंग निर्देश
- 1
कड़ाई में तेल डाले और सारे खड़े मसाले डाले। प्याज़ डालकर पिंक होने तक भूनें।
- 2
अब अदरक लहसुन मिर्च की पेस्ट डाले। टमाटर डालकर अच्छे से मिक्स करें।
- 3
अब इसमें काजू, मगजतरी साबुत लाल मिर्च डालकर मिक्स करें। फिर थोड़ा सा पानी डालकर उबालें।
- 4
ग्रेवी को ठंडा करके पिस लें। फ़िर उसे छान लें।
- 5
अब उसी कड़ाई तेल डालें। इसमें अदरक के लंबे पीसीस डालें। पिसी हुई ग्रेवी डालकर हल्का सा पानी डालें। नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला डालकर ग्रेवी को अच्छे से भुने।
- 6
अब इसमें पनीर कद्दूकस किया हुआ और पनीर के टुकड़े डालकर मिलाएं।फिर मलाई और कसूरी मेथी डालकर मिक्स करें।तेल ऊपर आने तक ग्रेवी को पकाएं।
- 7
गरमा गरम सब्ज़ी को नान के साथ सर्व करें।
- 8
- 9
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (5)