मिस्सी रोटी (Missi roti recipe in hindi)

#np2
मिस्सी रोटी का स्वाद तो अच्छा होता ही है पर ये पाचक भी है।
मिस्सी रोटी का आटा तैयार करने के लिए गेहूं में चना डालकर पीसा जाता है।
यदि हम ऐसा नहीं कर सकते तो गेहूँ का आटा और बेसन मिलाकर भी मिस्सी रोटी बना सकते हैं। जैसे की आज मैंने बनाई है।
मिस्सी रोटी का आटा तैयार करने के लिए मैंने पानी की जगह सब्जियों का स्टॉक इस्तेमाल किया है जिससे मिस्सी रोटी और स्वादिष्ट और पोस्टिक बनी हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
एक बर्तन में बेसन और आटा ले लीजिए। फिर उसमें नमक, हल्दी और हरा धनिया पत्ती डाल लीजिए ।
थोड़ा थोड़ा सब्जी का स्टॉक या पानी डालकर नर्म आटा लगा लीजिए और 10-15 के लिए ढंक कर रख दीजिए । - 2
फिर आटा को थोड़ा और मसाला कर छोटी छोटी लोई बना कर रख लीजिए।
- 3
लोई लेकर पटे पर बेलन की मदद से गोल रोटी बेल लीजिए और तवे पर डाल दीजिए।
10-15 सेकंड बाद रोटी को पलट कर दूसरी तरफ हल्की चिट पड़ने तक सेंक लीजिए। - 4
रोटी को तवे से उतरकर गैस पर मध्यम तेज़ आँच पर फुला लीजिए और बाजू में रख लीजिए।
इसी तरह से सारी रोटियाँ सेंक कर तैयार कर लीजिए । - 5
रोटी की पतली तरफ घी लगा लीजिए और गरमा गरम मिस्सी रोटी सब्जी के साथ परोस दीजिए।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)