मिठाई(mithai recipe in hindi)

मिठाई(mithai recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक बड़ी सी प्लेट लेंगे उसके अंदर एक कटोरी मिल्क पाउडर एक कटोरी नारियल का बुरादा और एक तिहाई कटोरी पिसी हुई चीनी उसके अंदर डाल देंगे|
- 2
साथ ही हमें इसके अंदर एक इलायची का पाउडर भी डाल देना है और इन सब को अच्छे से मिक्स करना है अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें बिल्कुल थोड़ा-थोड़ा करके ठंडा दूध डालते जाना है लगभग एक कप के करीब इसमें दूध लगेगा हमें इसका एक टाइट आटा गूंथ कर तैयार करना है जरूरत पड़ने पर हम हाथ पर अच्छे से घी लगा लेंगे|
- 3
अब हमें आटे को दो बराबर भागों में बांटना है एक भाग में हमें एक बड़ा चम्मच भरकर कोको पाउडर डालना है और फिर से आटे को अच्छे से घुंथ लेना है अब हमें दोनों हिस्सों को अलग अलग रखना है |
- 4
अब हमें एक सफेद पॉलीथिन लेनी है जिसमें हम कपड़े पैक करते हैं उसे दो बराबर हिस्सों में काट लेना है दो बराबर हिस्सों में काटने के बाद उसमें अच्छे से घी लगाना है फिर उसके ऊपर हमें सफेद वाले हिस्से को बीचो-बीच रखना है उसके ऊपर हमें कोको पाउडर वाले हिस्से को रखना है एक दूसरे के ऊपर रखने के बाद हमें हाथ से हल्का सा दबा लेना है और दूसरी वाली पॉलिथीन को भी इसके ऊपर रख देना है |
- 5
अब हमें बेलन की सहायता से इसे गोल गोल बेल लेना है दोनों साइड से उलट पलट करते हुए हमें इसे मोटाई में बेलना है|
- 6
अब हम इसके ऊपर की एक पॉलिथीन हटा लेंगे और इस गोल रोटी को हम गोल गोल रोल कर लेंगे बहुत ही आहिस्ता से हमें इसे रोल करना है क्योंकि यह हाथों पर चिपकता है इसलिए आप हाथों को घी से अच्छे से ग्रीस कर लें इसे रोल करने से पहले उसके बाद हमें इसके दोनों पॉइंट्स को बंद करना है और इसी पॉलीथिन के अंदर हम इसे अच्छे से लपेट कर एक-दो घंटे के लिए फ्रीज में सेट होने के लिए रख देना है|
- 7
2 घंटे बाद आप देखेंगे कि हमारी मिठाई अच्छे से सेट हो चुकी है अब हम इसके ऊपर की पॉलिथीन को हटा देंगे और एक चाकू पर अच्छे से घी लगाएंगे और इसे पीसेज में कट करेंगे मोटे या पतले आप अपनी इच्छा अनुसार करें हम सारी मिठाई को एक साथ एक-एक करके काट लेंगे|
- 8
अब हम एक प्लेट में थोड़ा सा नारियल का बुरादा लेंगे और एक-एक करके हम सारी मिठाई के ऊपर इस तरह से नारियल के बुरादे को अच्छे से लगा लेंगे सारी मिठाई को नारियल के बुरादे में अच्छे से लपेटने के बाद आप चाहें तो इससे काजू बादाम पिस्ता से सजा सकते हैं यह आपकी इच्छा है अब आपकी मिठाई खाने के लिए बिल्कुल तैयार है|
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





















कमैंट्स