तुवर की दाल(tuwar ki daal recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम आधी कटोरी या दो मुट्ठी तुवर की दाल लेंगे उसे अच्छे से दो से तीन बार धो लेंगे उसके बाद हम उसे एक गिलास पानी में भिगो कर रख देंगे तब तक हम बाकी मसाले की तैयारी करेंगे ग्रेवी के लिए हम सबसे पहले एक टमाटर और दो हरी मिर्च को बारीक काट लेंगे लहसुन और प्याज़ दोनों को एक साथ बारीक पीस लेंगे जब तक हमारी दाल भीग रही है तब तक हमें यह सारे काम करना है इससे कि हमारी दाल बहुत ही टेस्टी बनेगी पानी में भिगोकर रखने से
- 2
अब हम एक कुकर लेंगे और उसमें एक बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लिए रख देंगे जैसे ही हमारा तेल गर्म हो जाएगा हम उसके अंदर एक चुटकी हींग,राई, जीरा, हरी मिर्च और लहसुन और प्याज़ का पेस्ट डाल देंगे और इन्हें 2 से 3 मिनट तक भून लेंगे जैसे ही यह सुनहरे होने लगेंगे हम इसके अंदर बारीक कटा हुआ टमाटर डाल देंगे और इससे 2 से 3 मिनट तक अच्छे से पकने देंगे उसके बाद हम इसके अंदर सारे सूखे मसाले जैसे लाल मिर्च पाउडर हल्दी पाउडर नमक सूखा धनिया पाउडर गरम मसाला पाउडर डाल देंगे
- 3
अब हम मसाले में आधा कप के करीब पानी डाल देंगे और मसाले को दो-चार मिनट तक मध्यम आंच पर अच्छे से पकने देंगे जैसे ही हमारा तेल सतह पर दिखाई देने लगे तो इसका मतलब यह है कि हमारा मसाला अच्छे से पक चुका है अब हम दाल को अच्छे से धोकर कुकर में डाल देंगे जिस पानी में हमने दाल को धोया था उसे नहीं डालना है दाल डालने के बाद हमें उसके अंदर 1और आधी गिलास साफ पानी डाल देना है
- 4
अब हम कुकर का ढक्कन लगा देंगे और इसे मध्यम आज पर तीन सीटी आने तक पकाएं गे तीन सिटी आने के बाद हम गैस बंद कर देंगे और कुकर का ढक्कन हमें तब तक नहीं खोलना है जब तक कि कुकर का सारा प्रेशर या हवा बाहर न निकल जाए खुद-ब-खुद जैसे ही सारा प्रेशर बाहर निकल जाएगा कुकर का हमें इसके अंदर बारीक कटा हुआ हरा धनिया डाल देना है उसके बाद हमारी दाल खाने के लिए बिल्कुल तैयार है
- 5
आप गरमा गरम पराठे या रोटी के साथ इस दाल का आनंद ले सकते हैं
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

















कमैंट्स (2)