आलू साबूदाने की खिचड़ी (aloo sabudana ki khichdi recipe in Hindi)

आलू साबूदाने की खिचड़ी (aloo sabudana ki khichdi recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम एक कटोरी साबूदाना लेंगे उसे एक से दो बार अच्छे से पानी में धो लेंगे उसके बाद हम साबूदाने को एक बड़े बर्तन में डाल देंगे और उसे साबूदाने के लेवल से आधा इंच ऊपर तक हमें पानी से भर देना है और उसे ढक्कन लगाकर रात भर फ्रिज में रख देना है सुबह जब हम उसका ढक्कन हटाएंगे तो आप देखेंगे कि साबूदाने ने सारा पानी सोख लिया है वह अच्छे से चुके हैं एक-एक दाना बिखरा हुआ है हम तीन आलू उबाल लेंगे फिर उसके छिलके उतार लेंगे हमें आलू मीडियम साइज लेना है
- 2
अब हम आधी कटोरी भुनी हुई मूंगफली के दाने लेंगे और एक अलग प्लेट में दो से तीन हरी मिर्च बारीक काट लेंगे साथ ही एक टमाटर भी बारीक काट लेंगे थोड़े से कड़ी पत्ते और एक चम्मच जीरा भी ले लेंगे उसके बाद हम आलू को अपने हाथों की मदद से मसाला लेंगे हमें आलूओं को बिल्कुल बारीक नहीं करना है थोड़ा मोटा मोटा ही रखना है
- 3
अब हम एक नॉन स्टिक कड़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लिए रख देंगे और तेल को अच्छे से गर्म होने देंगे जैसे ही हमारा तेल अच्छे से गर्म हो जाएगा हम उसके अंदर जीरा कड़ी पत्ते और हरी मिर्च डाल देंगे और उन्हें थोड़ा सा चटकने लेंगे
- 4
जैसे ही हमारी हरी मिर्च और कड़ी पत्ते चटक जाएंगे हम उसके अंदर भुनी हुई मूंगफली के दाने और बारीक कटा हुआ टमाटर डाल देंगे साथ ही हम इसमें आधा चम्मच सेंधा नमक भी डाल देंगे और इसे 2 से 3 मिनट मध्यम आंच पर पका एंगे उसके बाद हम इसमें उबले हुए मसले हुए आलू डाल देंगे और इन्हें भी 2 से 3 मिनट मध्यम आंच पर ढक्कन लगाकर तक आएंगे उसके बाद हम इसके अंदर साबूदाने डाल देंगे साबूदाना को हमें हाथ से खोलकर डालना है चिपके हुए नहीं डालना है इससे हमारी खिचड़ी बहुत ही खिली खिली बनेगी
- 5
अब हम आलू साबूदाने को अच्छे से मिक्स करेंगे उसके बाद हम इसके अंदर आधा चम्मच काला नमक और एक तिहाई चम्मच हल्दी पाउडर डाल देंगे और इसे 2 से 3 मिनट तक मध्यम आंच पर पका एंगे उसके बाद हम इसके अंदर बारीक कटा हुआ हरा धनिया और आधा नींबू का रस डाल देंगे और इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे और गैस बंद कर देंगे आपकी गरमा-गरम आलू साबूदाने की खिली खिली खिचड़ी खाने के लिए बिल्कुल तैयार है
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (6)
मैने भी बनाई है।