शॉर्ट बाइट कटोरी स्प्राउट चाट
कुकिंग निर्देश
- 1
कटोरी बनाने के लिए 1कच्चे आलू और पुदीने को पीस लें अब उसने सूजी मैदा नमक डाल कर अच्छे से मिला कर आवश्यकता अनुसार पानी डालकर आटा गूंध लें 15 से 20 मिनट रेस्ट करने दें
- 2
उबले हुए सोया नगेट में सभी मसाले डालकर मैरीनेट करे और 5 से 7 मिनट के लिए रेस्ट करने दें
इमली को गर्म पानी में भिगोकर 10 से 15 मिनट रखें - 3
अंकुरित मोठ डाल को दाल को कुकर में डालकर उसमें नमक और हल्दी डालकर 5 मिनट के लिए गैस पे रखे सिटी आने से पहले बंद कर दें
- 4
कटोरी बनाने आटे को तेल लगाकर 2 मिनट के लिए गूंधे और छोटी छोटी लोइयां बना ले
अब छोटे आकार की कड़छी लेकर लोई को पतली परत में फैला दें
कड़ाही में तेल गर्म करके करछी को तेल में डाल दें
थोड़ी देर में कड़छी कटोरी को छोड़ देगी किसी चम्मच की सहायता से कटोरी को हटाएं और कङछी को चिमटे की सहायता से बाहर निकाल लें
इसी प्रकार सारी कटोरियां हल्के भूरे रंग की होने तक तल लें - 5
मैरिनेट किए हुए सोया नगेट्स को तेल में गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें
- 6
चाट बनाने के लिए अंकुरित उबली हुई मोठ दाल ठंडी होने पर उसमें में कटा हुआ प्याज, टमाटर,हरी मिर्च, नमक, लाल मिर्च, भुना जीरा, काला नमक,तले हुए सोया नगेट्स और इमली का रस डालकर मिक्स करें
- 7
चाट को कटोरी में भर के सर्व करें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



















कमैंट्स