आटा और गुड़ केक (atta aur gud cake recipe in Hindi)

#cwar
आज हम जो केक बनाने जा रहे हैं उसमें अंडे का उपयोग नहीं हुआ है फिर भी उसकी बनावट एकदम नरम है, इस अंडा रहित केक में अंडे के साथ साथ मक्खन और कॉन्डेंस मिल्क का भी उपयोग नहीं हुआ है। इसके अतिरिक्त इस रेसिपी में सबसे बड़ी चीज़ चीनी जिसका उपयोग बिल्कुल भी नहीं हुआ है हमने इस केक में चीनी की जगह गुड़ का उपयोग किया हैं और मैदे की जगह आटे का तो यह केक पूरी तरह से हेल्थी केक है। जो लौंग केक खाने के शौकीन है, और डाइटिंग पर है, और जिन्हें शुगर है, उनके लिए एकदम सही है।
तो चलिए इस आसानी से और हेल्दी केक बनाने वाली रेसिपी को जान लेते हैं । इस केक बनाने की विधि को आप ध्यान से पढ़िए तभी आप बिल्कुल नरम मुलायम केक घर पर बना पाएंगे और फिर कभी किसी से भी केक की रेसिपी नहीं पूछेंगे।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले ओवन को 350F (180 C) पर 10 मिनट के लिए प्रीहिट कर ले। अगर आप इस केक को कढ़ाई या कुकर में बना रहे हैं तो गैस पर 10 मिनट प्रीहिट कर ले तेज से मध्यम आंच पर ।
- 2
सबसे पहले एक कटोरे में गुड़ का पाउडर ले लेंगे या गुड़ को कद्दूकस कर लेंगे ताकि आसानी से खुल जाए, अब उसमें दही डालेंगे और रिफाइंड तेल डालेंगे और वनीला एसेंस डाल देंगे, इन सब को अच्छे से मिक्स कर लेंगे ताकि गुड की गुठलियां ना रहे।
- 3
अब हम कटोरे के ऊपर एक छन्नी रखेंगे उसमे आटा डालेंगे, बेकिंग पाउडर, और बेकिंग सोडा डालेंगे, चुटकी भर नमक डाल कर एक साथ सबको अच्छे से छान लेंगे ताकि कोई गुठली ना रहे।
- 4
अब हम सबको अच्छे से मिक्स करेंगे। अब यहां पर हम एक कब दूध लेंगे दूध गर्म नहीं होना चाहिए, अब हम दूध को मिश्रण में एक साथ न डालते हुए धीरे-धीरे डालते हुए मिक्स करेंगे। मिश्रण को बहुत ज्यादा फेटना नहीं है। मिश्रण थोड़ा पतला होना चाहिए (पकौड़े के घोल की तरह) गाढ़ा नहीं होना चाहिए।
- 5
अब हम केक टीन लेंगे उसमे नीचे बटर पेपर लगा लेंगे, (अगर बटर पेपर ना हो तो तीन के चारों तरफ ब्रश से तेल लगाएंगे और एक चम्मच सूखा मैदा टीन के अंदर डाल कर चारों तरफ अच्छे से कोट कर लेंगे और बचे हुए मैदे को हाथ से थपथपा कर निकाल देंगे) चारों तरफ ब्रश से तेल लगा लेंगे, अब इसके अंदर हम केक मिश्रण को डाल देंगे, तीन से चार बार की टीन को हल्के हाथों से टेबल पर थपथपा लेंगे ताकि उसके अंदर से बबल्स बाहर निकल जाए। यह केक एक हेल्थी केक है इसके ऊपर हम कुछ ड्राई फ्रूट्स काटकर लगा देंगे यहां पर मैंने कुछ कटे हुए
- 6
35 मिनट बाद टूथपिक या चाकू को केक के अंदर डालकर हम चेक कर लेंगे अगर हमारा टूथपिक बिल्कुल साफ निकला है तो हमारा केक बहुत अच्छे से पक चुका है। अगर टूथपिक में मिश्रण चिपका हुआ निकलता है तो और 5 मिनट के लिए ढककर पका ले।
- 7
तो हमारा आटा और गुड़ का केक बहुत ही अच्छा बनकर तैयार हुआ है, इसे हम 5 मिनट के लिए ठंडा होने देंगे। केक हमारा ठंडा हो गया है अब इसे टीन से बाहर निकाल लेंगे । केक के अंदर मे जाली दिख रही है इसका मतलब हमारा केक बहुत ही अच्छा बेक हुआ है। और बहुत ही सॉफ्ट बना हुआ है। अब हम इसे चाकू से स्लाइस मे काट लेंगे।
आटे और गुड़ का केक बनकर तैयार है इसे बच्ची भी बहुत मन से खाते हैं और बड़े भी इश्क एक में चीनी और मैदा नहीं होने से यह केक बहुत ही ज्यादा हेल्दी है,आप इसे जरूर घर में बनाइएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (4)