स्टफ्ड बेसन गट्टे (Stuffed Gatte Ki Sabzi recipe in hindi)

#ws3
बेसन के गट्टे तो हम लौंग बनाते ही रहते है। आज मैंने इसे काजू किशमिश के छोटे छोटे टुकडे के साथ स्टफ्ड किया है। जिससे इस में एक रिच टेस्ट आया है।
स्टफ्ड बेसन गट्टे (Stuffed Gatte Ki Sabzi recipe in hindi)
#ws3
बेसन के गट्टे तो हम लौंग बनाते ही रहते है। आज मैंने इसे काजू किशमिश के छोटे छोटे टुकडे के साथ स्टफ्ड किया है। जिससे इस में एक रिच टेस्ट आया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
सब से पहले बेसन में सारी सामग्री मिला लें। अच्छे से मिक्स करें और थोडा थोडा पानी मिला कर बेसन का आटा लगा लें। (देखें चित्रानुसार)
- 2
अब बेसन के आटे की छोटी छोटी रोटी बेल लें, बीच में काजू किशमिश रखे, अच्छे से बंद कर के वापस से गोले बना लें (देखें चित्रानुसार)
- 3
अब दो कप पानी में उबाल आने पर गट्टे डाल दें। 5 मिनट मध्यम आंच पर उबाल लें। फिर पानी से निकाल कर अलग रख दें। पानी को न फेंके।
- 4
अब लहसुन अदरक हरी मिर्ची का मिक्सी में पेस्ट बना लें । प्याज को एकदम बारीक काट लें। अब तेल गरम करे, प्याज को छोंक दे। धीमी आंच पर सुनहरा होने दें।
- 5
जब प्याज़ अच्छे से गुलाबी हो जाए तब, सारे पाउडर मसाले मिलाए, फिर लहसुन का पेस्ट मिलाए और धीमी आंच पर पकने दें। जब मसाला पक जाए तब फेंटा हुआ दही मिलाएं। फिर से धीमी आंच पर पकने दें। अब गट्टे और गट्टे का उबला हुआ पानी मिला दे, स्वादानुसार नमक मिलाएं। कसूरी मेथी को हाथ से मसाला कर मिला दे।
- 6
तैयार है बहुत ही स्वादिष्ट स्टफ्ड बेसन गट्टे। गरम गरम चपाती के साथ सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़


















कमैंट्स (21)