गाजर और ओट्स लड्डू (gajar aur oats ladoo recipe in Hindi)

#cwar
आज हम आप सबसे बहुत ही हेल्दी ओट्स और गाजर से बना हुआ लड्डू की विधि शेयर करेंगे, जिसमें बहुत सारे सीड्स और ड्राई फ्रूट्स भी पढ़े हैं जो कि हमारे हेल्थ के लिए बहुत गुणकारी है इस लड्डू को आप बनाकर फ्रिज में रख दीजिए और इसे आप 1 हफ्ते तक खा सकते हैं। इसे बच्चे भी बहुत पसंद से खाते हैं तो चलिए इसकी विधि देखते हैं।

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम गाजर को कद्दूकस कर लेंगे,। अब हम एक तरफ पैन को गर्म करेंगे उसमें हम बिना घी का सारे सीड्स को भून लेंगे। अब बिना घी के हम ओट्स को भी भुन लेंगे सब मध्यम आंच पर ही भूनेगे।
- 2
अब हम सारे भुने हुए सीट्स और भुने ओट्स गुड सबको एक साथ मिक्सी में बारीक पीस लेंगे।
- 3
एक तरफ हम कढ़ाई को गर्म करेंगे उसमें हम 1 बड़े चम्मच घी डालेंगे और गाजर को डालकर 2 से 3 मिनट तक ढककर भूनेगे जब गाजर की पूरी नमी सूख जाए और गाजर को हल्का दबा कर देखेंगे वह पक गया है तो हम आंच को बंद कर देंगे गाजर हमारा अच्छे से भून गया है।
- 4
अब हम भुने हुए गाजर और पीसी हुए ओट्स और नट्स सभी को एक साथ अच्छे से मिला लेंगे ।गाजर थोड़ा सा ठंडा होने के बाद मिलाइएगा ज्यादा गर्म मिलाएंगे तो उसमें जो गुड है वह पिघलने लगेगा और हमारा लड्डू नहीं बन पाएगा। अब हम छोटे-छोटे लड्डुओं का सेप दे देंगे।
- 5
तो हमारा यह गाजर ओट्स से बना हुआ हेल्दी लड्डू तैयार है उम्मीद करती हूं की आप सबको यह रेसिपी बहुत पसंद आएगी इसे आप जरूर बनाएगा यह बहुत टेस्टी लगता है और अपना अनुभव मुझे कमेंट में बताइएगा।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स