कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले घीया को कद्दूकस कर लें
- 2
फिर उसमें बेसन, नमक,लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर,धनिया पाउडर, गरम मसाला मिला ले
- 3
फिर सारी सामग्री को अच्छे से मिक्स कर ले और छोटे छोटे गोल गोल बना ले
- 4
फिर गैस पर कढ़ाई में तेल डालें और उसमें कोफ्ते डालकर तल ले
- 5
फिर उसी कढ़ाई में दो चम्मच तेल डालें और उसमें पिसा हुआ प्याज़ और अदरक लहसुन की पेस्ट डालकर ब्राउन होने तक भून लें
- 6
फिर इसमें टमाटर मिला दे और थोड़ी देर के लिए पकने दें
- 7
इसके बाद इसमें सभी मसाले नमक, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर और गरम मसाला मिला दे
- 8
फिर इसमें दो गिलास पानी मिला दे
- 9
और 10 मिनट तक ढककर पकाएं
- 10
फिर इसमें बनाए हुए कोफ्ते डाल दें और थोड़ी देर तक ढककर पकाएं
- 11
इसके बाद इसमें कटा हुआ हरा धनिया मिला दे और गरम गरम रोटी के साथ सर्व करें
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/15470907





कमैंट्स