सेब हलवा (seb halwa recipe in Hindi)

सेब हलवा (seb halwa recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सेब का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले हम सेब को धोकर साफ कर लेंगे।
- 2
फिर हम एक कढ़ाही को गैस पर रख कर धीमी आंच पर गर्म कर लेंगे और उसमें एक चम्मच घी डाल देंगेे।
- 3
फिर हम सेब को छिलकर बारीक कद्दूकस से घिसकर साथ के साथ कढ़ाही में डाल देंगे ताकि सेब काला ना पड़े।
अब हम सेब को घी में अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे और धीमी आंच पर सोफ्ट होने तक पका लेंगे। - 4
फिर हम उसमें चीनी डाल देंगे और अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे।
चीनी डालने से सेब पानी छोड़ने लगेगा। फिर हमें इसे पानी सूख जाने तक पकाना है। - 5
उसके बाद हम इसमें इलायची पाउडर और बारीक कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लेंगे।
करीब एक मिनट और पकाएं और फिर गैस को बंद कर देंगे। - 6
हमारा स्वादिष्ट और पौष्टिक सेब का हलवा बनकर तैयार है।
इसे हम गरमागरम या ठंडा होने पर बाउल में डालकर ऊपर से कटे हुए ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करें और सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स (2)