पंजाबी दम आलू (punjabi dum aloo recipe in Hindi)

पंजाबी दम आलू (punjabi dum aloo recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आलू को कूकर में पानी डालकर और थोड़ा सा नमक डालकर 1 सीटी लगा लें। और फ़िर ठंडा होने पर उन्हें छिल लें।अब फॉक से छेड़ कर दे।
- 2
अब एक कड़ाही में एक चम्मच तेल डालकर गर्म करें अब उसमें छिले हुए आलू डालकर थोड़ा सा सुनहरा होने तक भून लें और अब उन्हें कड़ाई से निकाल दें।
- 3
कढ़ाई में बचा हुआ तेल डाल दें। तेल को गर्म करें ।तेल गर्म होने के बाद उसने जीरा, तेजपत्ता,साबुत लाल मिर्च डाल दें । इसके बाद अदरक,लहसुन और प्याज़ का पेस्ट डालकर सुनहरा होने तक अच्छे से भुन लें।
- 4
अब टमाटर, हरी मिर्च का पेस्ट डालकर मिक्स करें और इसमें लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, नमक और धनियां पाउडर डालकर तेल अलग होने तक पकाते रहें।
- 5
जब मसाले अच्छे से पक जाए तो अब इसमें मलाई डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें और दहीं को थोड़ा सा फेट कर डाल दें ताकि दही फटे नहीं और सब्जी का स्वाद बना रहे।
- 6
अब जब यह सब अच्छे से पक जाए और मसाले बनकर तैयार हो जाए इसमें कसूरी मेथी डाल दें। अब इसमें आलू डालकर मिक्स करें थोड़ा सा पानी डाल दें (सब्जी आपके पसंद के अनुसार पतली गाड़ी कर सकते हैं) 5 मिनट लॉ फ्लेम पर पकने दें गैस ऑफ़ करके गरम मसाला डालें और हरा धनिया डालकर गार्निश करें।
- 7
अब हमारे दम आलू बन कर तैयार है आप इन्हें पूरी, पराठा, लच्छा पराठा, रोटी किसी के साथ भी खा सकते हैं खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगता है। और इसे बनाना उतना ही आसान है
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स (2)