हनि चिली मिक्स वेज(HONEY CHILLI MOX VEG RECIPE IN HINDI)

#TheChefStory #ATW1
(चायनीज रेसिपी मे हनी चिली पोटैटो, सोया चिली पनीर चिली तो हर बार बनाते हैं, पर ढेर सारी सब्जियों के साथ थोड़ा वेज क्रिस्प का स्वाद इस रेसिपी को अनोखा बना देता है,)

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले सारे सब्जियों को अच्छी तरह से धोकर मीडियम आकार मे काट लें, अदरक लहसुन को भी बारीक काट लें
- 2
अब एक घोल बनाए जिसमें कॉर्न फ्लोर, मैदा, नमक, काली मिर्च, फूड कलर मिलाकर एक गाढा घोल तैयार कर लें
- 3
अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गर्म करें और कटी हुई सब्जियों को एक एक करके थोड़ा थोड़ा क्रिस्प होने तक मीडियम आँच पर तले
- 4
अब फिर से उसी कढ़ाई मे एक्स्ट्रा तेल निकाल ले 1 चम्मच तेल उसी मे रखे उसमे बारीक अदरक लहसुन को डाले कुछ सेकेंड भूने फिर एक कप मे एक चम्मच कॉर्न फ्लोर को घोल कर डालें थोड़ा पानी डालकर पकाए फिर सारे सॉस को डालकर मिलाए नमक स्वादानुसार डाले क्यु की सारे सॉस मे भी नमक होता है इसलिये आवश्यकता नुसार डाले
- 5
अब सारी तली हुई सब्जियों को सारे सॉस से कोट करे, इसी बीच हनी भी डालकर मिलाए अब लास्ट मे हरी धनिया डालकर गैस बंद कर दें दें और गरम ही सर्व करे,
- 6
ऊपर से भुनी हुई तिल डाले स्वाद और भी बढ़ जाएगा, आपके मेहमान आपके तारीफ करते नहीं थकेंगे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (8)