सिंधी गहचह (स्विट कुकीज)
कुकिंग निर्देश
- 1
1 सॉस पैन में चीनी डालें और चीनी भिगो जाए इतना पानी यानी की 1 कटोरी पानी डालकर 3 से 4 मिनट तक पकाएं और उसेसे चाशनी बना लें ।
- 2
1 बाउल में गेहूं का आटा, सूजी, मैदा इन तीनों को मिक्स कर लें ऊपर से कुटी हुई इलायची डाल लें और फिर तेल डाल लें ।
अब इसे बनाई हुई चाशनी यानी चीनी के पानी से आटा गूंध लें ।
अब 1 लुआ लेकर इसे गोल गोल बेल लें । और फिर इसमें से गिलास को उल्टा करके राउंड शेप बनाए या अगर आपके पास हार्ट शेप हो तो उसका कोई शेप बनाएं या ऐसे ही गोल थेपले के 4 टुकड़े करके आप इसको शेप दे सकते हैं । अब इनको न्यूज पेपर के ऊपर 5 से 10 मिनट तक सुखना रख दें और ऊपर से छुरी से 2 -3 छोटे छोटे चीर लगा दें । - 3
अब 1 कड़ाही में तेल गरम करना रखें तेल जब गरम हो हो जाए तो इनको गोल्डन ब्राउन रंग होने तक अच्छे से तल लें ।
तो तैयार हैं सिंधी स्पेशल गहचह ये बेसिकली 1 मिठाई के जैसा बनता है क्रिसपि भी होता है आप इसे जरूर ट्राई करें ।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
POOJA KUKREJA को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़






कमैंट्स (2)