ढाबा स्टाइल आलू मटर की सब्जी(dhaba style aloo matar ki sabzi recipe in hindi)

ढाबा स्टाइल आलू मटर की सब्जी(dhaba style aloo matar ki sabzi recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले लहसुन, टमाटर, 2 हरी मिर्च, अदरक, एक चम्मच जीरा और थोड़े से हरे धनिए का बारीक पेस्ट बनाएंगे, कढ़ाई में तेल गरम करके लौंग, छोटी बड़ी इलायची, दालचीनी, तेजपत्ता, जावित्री, दालचीनी और जीरा व हींग डालकर मसाले को भूनेंगे।
- 2
अब प्याज़ डालकर 2 मिनट भूनेंगे,फिर टमाटर का पेस्ट डालकर अच्छे से भूनेंगे, अब एक चम्मच बेसन डालकर सबको अच्छे से मिक्स करके 1 मिनट और भूनेंगे। अब दो आलू को मैश करके डालेंगे और खूब अच्छी तरह भूनकर पकायेंगे।
अब दो आलू को चाकू से काट कर डालेंगे और आवश्यकतानुसार पानी डालकर 5 से 10 मिनट ढक्कन अच्छे से पकायेंगें। - 3
सब्जी पकने के बाद ऊपर से थोड़ा सा गरम मसाला पाउडर, हरा धनिया और कसूरी मेथी डालकर अच्छे से मिक्स करेंगे। अब हमारी ढाबा स्टाइल आलू मटर की सब्जी तैयार है।
अब गरमा गरम रोटी और चावल के साथ सर्व करेंगे।
खाने में बहुत ही स्वादिष्ट लगती है।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स (2)