दही बड़े (Dahi bade recipe in hindi)

दही बड़े (Dahi bade recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
दाल को पानी में भिगोकर रात भर के लिए छोड़ दें और सुबह उठकर उसको मिक्सर जार में डालकर पीस लें दाल को पीसते समय एक चम्मच चिली फ्लेक्सआधी चम्मच हींग आधी चम्मच नमक आधी चम्मच जीरा 2 हरी मिर्च डालें और अच्छी तरह से बिल्कुल बारीक पीस लें दाल को पीसने के बाद ऊपर से किशमिश डालें
- 2
कड़ाही में तेल डालकर के गर्म करें तलने के लिए सरसों के तेल का इस्तेमाल करें जिससे पकौड़े बहुत अच्छे बनते हैं खाने में बहुत स्वाद बनते हैं तेल गरम होने के बाद एक-एक किशमिश और थोड़ा थोड़ा बैटर लेकर कड़ाही में डालें
- 3
सुनहरा होने तक बड़े को पकाएं धीमी आंच पर अगर तेज आंच पर पकाएंगे तो बड़े अंदर से कच्चे रह जाएंगे और ऊपर से सुनहरे हो जाएंगे इसलिए इनको धीमी आज पर पकाना है
- 4
एक बर्तन में पानी ले उसमें आधी चम्मच नमक दो चुटकी हींग डालें और अच्छी तरह से मिला ले बने हुए बड़े को पानी में डाल दे पानी को हल्का गुनगुना कर ले उसके बाद बड़े को डाल दे 5 मिनट के लिए बंद करके रख दे
- 5
एक बर्तन में छाछ डालें नमक स्वाद के अनुसार डालें एक चुटकी हल्दी पाउडर डालें लाल मिर्च पाउडर डालें आधे चम्मच आधी चम्मच रायता मसाला डालें गैस के ऊपर एक चम्मच गर्म करें उसमें तीन चम्मच सरसों का तेल डालें तेल गरम होने के बाद सरसों के दाने,जीरा,हींग,सौंफ,मेथी डालें इनको सुनहरा करें उसके बाद आधी चम्मच कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर डालें और गैस बंद करके छाछ में डाल दें उसके बाद भीगे हुए बडे पानी निचोडकर बड़े को डाल दे और आधे घंटे के लिए छोड़ दें।
- 6
ऊपर से आधा चम्मच काला नमक एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर आधा चम्मच चाट मसाला पाउडर आधा चम्मच रायता मसाला पाउडर डालें और परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स (6)