कुकिंग निर्देश
- 1
पनीर को चोकोर पीस में कट कर ले।मटर को उबाल लें।धनिया पत्ती को बारीक काट ले।
- 2
प्याज को रफली चोप कर ले।अदरक लहसुन को छीलकर अदरक को रफली चोप कर ले।
- 3
गैस पर कढाई रखे उसमें ऑयल डालकर गरम करे फिर उसमें जीरा और खड़े मसाले डालकर भून लें फिर अदरक लहसुन डालकर भून लें।
- 4
फिर प्याज़ डालकर प्याज़ को ब्राउन होने तक भून लें और एक प्लेट में निकालकर ठंडा करके मिक्सी में पीस ले।
- 5
टमाटर और हरी मिर्च को मिक्सी में डालकर पीस ले।
- 6
गैस पर कढाई रखे उसमे ऑयल डालकर सभी मसाले और कसूरी मेथी डालकर भून लें।फिर उसमें प्याज़ को डालकर प्याज़ को 5मिंट भून लें फिर थोड़ा सा धनिया पत्ती डालकर मिक्स करें।
- 7
- 8
अब उसमे टमाटर की प्यूरी डालकर मिक्स करें फिर कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर ओर गरम मसाला डालकर ऑयल छोड़ने तक मसाले को भून लें।
- 9
फिर उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर डालकर भून लें।फिर फ्रेश मलाई डालकर भून लें।अब 1/2कप पानी डालकर नमक डालके एक उबाल आने दे।
- 10
अब पनीर ओर मटर को डालकर 5मिनट ढंककर पका लें।
- 11
अब गैस ऑफ कर दे।और धनिया पत्ती डालकर गार्निश कर ले।तैयार है हमारी मटर पनीर की सब्जी आप इसे राइस रोटी या नान के साथ सर्व करें।।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
- सूजी की फ्राइड इडली (suji ki fried idli recipe in hindi)
- मोनाको सैण्डविच चाट (Manaco Sandwitch Chaat recipe in Hindi)
- मैदा, चावल के आटे का क्रिसमस रोज़ कुकीज़ (Flour, Rice Flour Christmas Rose Cookies recipe in Hindi)
- गुडवाली कड़क चाय(gud wali kadak chai recipe in hindi)
- तुरई की सब्जी (Turai ki sabzi recipe in Hindi)


























कमैंट्स (11)