हरे चना का झोर (Recipe by Shikha Swarup in Hindi)

#WD
मैंने ये रेसिपी अपनी मां से सीखी है।
महिला दिवस पे मै अपनी पसंद की भोजन थाली साझा कर रही हु।मुझे घर का खाना ज्यादा पसंद है।उसमें भी मेरे हाथ से बने हुए
क्योंकि इसमें मेरी मेहनत ,भोजन से मेरा प्यार छुपा होता है।
चना इसके बारे में मुझे ज्यादा बताने की जरूरत नहीं है।ये अपने आप में सम्पूर्ण आहार है।जब इसकी फसल तैयार होती है उस समय ये हरे रंग की होती बाद में ये काटने के बाद सूखा दिया जाता जो ब्राउन हो जाता है।जब इसकी ताजी फसल काटी जाती है ।उस समय इसके स्वाद अलग होते ।लोग इस से बहुत सारी डिश बना कर आनंद लेते है उनमें से ही एक डिश का नाम है झोर।
झोर एक प्रकार का पतला मसालेदार रस्सा या शोरबा को बोला जाता है। हरा चना बिहारी की जान होते हैं।ये हमेशा नहीं मिलते है
एक लिमिटेड समय तक ही उपलब्ध होता है। हर चना से सब्जी,झोर, बचका (पकौड़े),आप हरे चने की सलाद ,बर्फी, आदि
बहुत कुछ बना सकते है।मै आज यहां झोर की रेसिपी बता रही है और बचका की। आइए हम सब मिलकर बनाते है हरे चने का झोर। ये

कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले हम हरे चने को धो लेंगे ।उसके बाद थोड़ी चना लेकर मिक्सी में दरदरा पीस लेंगे ।
- 2
कुकर हम गर्म करेंगे इसमें तेल डालेंगे अच्छे से गर्म होने के बाद इसमें तेजपत्ता,हींग,जीरा डालकर चटका लेंगे। फिर इसमें हम पीसे हुए चने डालकर भुन लेंगे ।
- 3
थोड़ी भुन जाने के बाद इसमें हम खड़े चने डालकर भून लेंगे । फिर इसमें सूखे मसाले,नमक और कटे हुए टमाटर डालेंगे और अच्छे से धीमे आंच पे 7 मिनट तक भूनेंगे।
- 4
जब अच्छे से भुन जाए तो हम अंदाज से पानी डालेंगे ।और ढक्कन बंद करके धीमी आंच पे 3 सीटी लगा देंगे ।
- 5
इधर हम बचका बनाने के तैयारी कर लेंगे।इसके लिए हम पीसे हुए मसाले में बेसन,चावल का आटा और सूखे मसाले,नमक मिलकर एक गाढ़ा पेस्ट बना लेंगे ।
- 6
फिर इसमें कटे हुए प्याज,हरे चने मिलकर अच्छे से मिक्स करेंगे।
- 7
कढाई में तेल अच्छे से गर्म करेंगे जब गर्म हो जाए एक चम्मच की मदद से हम धीरे धीरे तेल में चने का घोल डालते जायेंगे।फिर इसको जब तक एक साइड गोल्डन हो जाए तभी दूसरी साइड पलट लेंगे।
- 8
इधर हम कुकर की ढक्कन खोल कर चेक करेंगे ।अगर झोर ज्यादा गाढी लगे तो अपने अनुसार पानी मिला लेंगे अंत में हम गर्म मसाला पाउडर मिला देंगे।
- 9
हम झोर में तड़का लहसुन,जीरा,हींग से लगा देंगे और गरम गरम सर्व करेंगे ।
- 10
इधर हमारा बचका भी तैयार हो जाएगा खाने के लिए ।
- 11
हम अपनी थाली लगा लेते है ।अपनी थाली में मैने झोर, भात,आलू की भुजिया,मसालेदार बैंगन,बचका,सलाद रखा है।आप अपने पसंद से एंजॉय कर सकते है। आप एक बार मेरी तरह बना कर देखे और अपने अनुभव साझा करे शुक्रिया
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (2)