साउथ इंडियन स्टाइल फ्रेंचबीन राइस (South Indian Style French Beans Rice recipe in hindi)

एक पौष्टिक, हल्का और तीखा व्यंजन है। फाइबर, प्रोटीन और विटामिन्स A, C,K se भरपूर, एक सरलता से तैयार होनेवाला भोजन है। नारियल और मसालों के साथ बननेवाले व्यंजन स्वास्थ्य के लिए अच्छा है। स्वाद के साथ पोषण से भरपूर इसमें राई, उड़द दाल, जीरा, कड़ी पत्ता,नारियल का तड़का लगाया जाता है।
#CA26
#week-1
#चावल है खास
#southindianstyle
#frenchbeansrice
#spicy_healthy_tasty
#cookpadindia
#cookpadhindi

कुकिंग निर्देश
- 1
फ्रेंच बीन को धो कर काट ले। चावल को धो कर 1 कप पानी और 1/2 टी स्पून नमक डालकर कुकर में उबाल ले। प्याज काट ले।
- 2
कड़ाई में तेल-घी गरम करने रखें। उसमें राई, उड़द दाल, जीरा डालें। अब सूखी लाल मिर्च और कड़ी पत्ता डालें। अब प्याज, हरी मिर्च और पीसा हुआ लहसुन डाले।
- 3
प्याज थोड़े नरम हो जाए तब फ्रेंच बीन और नमक डालकर मिला ले। ढककर धीमी आंच पर 2 मिनट पका ले। अब नारियल और लाल मिर्च डालकर 2 मिनट पका ले।
- 4
अब पके हुए चावल डालकर अच्छे से मिला ले। हरा धनिया डालकर मिला ले। अब गरम गरम चावल धनिया और नारियल से गार्निश करके सर्व करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स (12)