पनीर मक्खनी

पनीर मक्खनी
कुकिंग निर्देश
- 1
सभी मसाले जो पाउडर बनने है उन्हें सूखा भून कर दरदरा पीस लें।
- 2
प्याज़ को छीलकर चौकोर टुकड़ों में काट लें। शिमला मिर्च व टमाटर के बीज हटा कर उन्हें भी चौकोर टुकड़ों में काट लें। पनीर को भी अपनी पसंद के साइज़ में काट लें।
- 3
प्याज़ को छीलकर पेस्ट बना लें। अब कढ़ाई में तेल व मक्खन गर्म करके उसमें जीरा व खड़े गरम मसाले डाले और भूनें। अब इसमें प्याज का पेस्ट डालकर भूनें और फिर अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से भूनें।
- 4
अब इसमें बनाए गए पाउडर मसाले मिक्स करें और दही व मलाई डालकर भूनें।
- 5
एक अलग नानस्टिक पैन में 1/2 टी स्पून तेल गर्म करके उसमें इन कटे हुए पनीर, प्याज़, शिमला मिर्च और टमाटर को 1-2 मिनट तक तेज़ गैस पर भूनें और ग्रेवी में मिक्स करें । इसमें पहले प्याज, शिमला मिर्च को भूनें फिर पनीर को और आखिर में टमाटर को डालकर भूनें।
- 6
कढ़ाई में ग्रेवी में थोड़ा पानी भी मिक्स करें। उबाल आने पर नमक, काली मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी को मिक्स करें । 3-4 मिनट तक और पकाएं । गैस बंद करें। पनीर मक्खनी तैयार है इसे मैंने पराठे के साथ सर्व किया है।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
















कमैंट्स (2)