कुकिंग निर्देश
- 1
बर्तन जिसमें आप ढोकला बनाना चाहते हैं, 2 छोटे गिलास पानी डालिये और गैस फ्लेम पर गरम होने के लिये रख दीजिये थाली को तेल लगाकर चिकना कर लीजिये.
- 2
बेसन के घोल में नीबू का रस, नमक, हरी मिर्च पेस्ट, अदरक पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाइये,. अब इस मिश्रण में ईनो साल्ट डालिये और चमचे से मिश्रण को चलाइये तुरन्त मिश्रण को थाली में डालिये
- 3
बेसन का ढोकला बन गया है, ढोकला की थाली को किसी दूसरी थाली पलट कर बेसन का ढोकला निकालिये. चाकू से अपने मन पसन्द आकार में ढोकला काट लीजिये.
- 4
तड़का लगायें:
- 5
छोटी कढ़ाई में तेल डालिये, तेल गरम होने के बाद, राई डालिये, राई तड़कने के बाद हरी मिर्च डाल कर हल्का सा तलिये, अब इस मसाले में आधा कप पानी डाल दीजिये, नमक और चीनी भी डाल दीजिये. उबाल आने पर गैस बन्द कर दीजिये, और नीबू का रस मिला दीजिये. इस तड़के को चम्मच से ढोकले के ऊपर सभी जगह डालिये. हरा धनियां या कद्दूकस किये हुये नारियल को ऊपर से डाल कर सजाइये.
- 6
समान रेसिपी
और रेसिपीज़





कमैंट्स