गरमा गरम पनीर स्टफ रगड़ा पेटिस
कुकिंग निर्देश
- 1
कुकर में भीगी हुई मटर, एक कप पानी और 3/4 छोटी चम्मच नमक डाल दीजिये. कुकर को बंद कर दीजिये और मटर को एक सीटी आने तक उबाल लीजिये.५ मिनट गैस को धीमा कर लीजिये फिर बंद कीजीए कुकर ठंडा हो ने तक टमाटर, हरी मिर्च,अदरक,को साथ मे पिस लीजिये एक कढ़ाई तेल में हींग, हल्दी पाउडर और धनिया पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. उबले हुए मट्रर अपनी पसंदानुसार ग्रेवी को गाढ़ा या पतला रखने के लिये मटर में कम या ज्यादा पानी डाल सकते हैं. मटर में बचा हुआ नमक, गरम मसाला और थोड़ा सा हरा धनिय डालकर मिक्स कीजीये।
- 2
कढाई को ढक दीजिये और मटर के छोले को 3 से 4 मिनिट तक मध्यम आंच पर पकने दीजिये फिर4 मिनिट बाद चमचे से चला लीजिये, रगड़ा पककर तैयार हैं. गैस बंद कर दीजिये और एक प्याले में रगड़ा निकाल लीजिये।
- 3
आलू को उबाल कर छीलिये,मैस करके भुना हुआ जीरा पाउडर,काली मिर्च पाउडर,नमक,धनियां डालकर मिला लीजिये मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर तैयार कर लीजिये मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण निकालिये, हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर, दबाकर चपटा कीजिये,पनीर को मसल लीजिये नमक,जिरा पाउडर, लाल मिर्च पाउडर डालकर मिश्रण को आटे के तरह गूथ कर हाथ से गोल करके, हथेली पर रखकर,दबाकर चपटा कीजिये(आलू के जैसे) १ आलू की पेटिस पनीर की टिक्की रखे अड्जसट करके उपर ओर १ आलू की पेटिस रखकर हलके हाथ से दबाकर पेटिस बनाए।
- 4
कम तेल (शैलो फ्राई) में दोनों तरफ ब्राउन होने तक फ्राई कर लीजिये.चटनी तयार रखे
- 5
एक प्लेट में 2 पेटिस रखिये, एक बड़ा चम्मच रगड़ा डालिये, इसके ऊपर हरी चटनी, लाल चटनी और मीटी चटनी डालिये,कटे हुये प्याज टमाटर, हरे धनिये डालकर सजाइये, और चाट मसाला डालकर स्वाद बढाइये. स्वाद के लिये इसके ऊपर बेसन के सेव भी डाल लीजिये..
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़








कमैंट्स