ब्रेड पकौडा़

#hmf #postno.1
बारिशों में पकोडों का मज़ा ही कुछ और होता है। मगर साथ ही ये पकोड़े बेहद ज़्यादा तेलीय भी होने के कारण अक्सर लोग इन्हें खाने से झिजकते हैं। ऐसे में क्यों ना थोड़ा दिमाग दौड़ाया जाए और तले हुए पकोड़ो की जगह सिके हुए पकोड़ो का आनंद लिया जाए। तो पेश है शैलो फ्राई किए हुए ब्रेड पकौडा़ की आसान सी रेसिपी।

कुकिंग निर्देश
- 1
मक्खन को एक कटोरी में लें और माइक्रोवेव में ३० सेकंड से १ मिनट तक चलाकर पिघला लें। अब उसमें बारीक कटी हुई लहसुन की कलियां, सूखी मिर्च के फ्लेक्स और ओरिगैनो मिलाकर एक मिश्रण तैयार कर लें।
- 2
एक दूसरे बॉल में बेसन नमक और पानी मिलाकर का एक गाढ़ा घोल बना लें।
- 3
दो ब्रेड के स्लाइस के और उसपर बनाए हुए मक्खन के मिश्रण को फैला दें।
- 4
दोनों ब्रेड के स्लाइस को आपस में बंद करें और बेसन के घोल में डुबोएं।
- 5
तवे पर ज़रा सा तेल डाल कर ब्रेड के पकोडों को रोस्ट कर लें।
- 6
गरमागरम चाय के साथ परोसे।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स