आलू पराठा
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा तैयार करते हैं, एक परात में 1 कप गेहूं का आटा, 1 टीस्पून तेल और नमक डाले। थोड़ा थोड़ा पानी डाले और चपाती के आटे जैसा नरम आटा गूंथ ले। उसके ऊपर 1/2 टीस्पून तेल डाले और आटे को मसल के चिकना कर ले। उसे एक मलमल के कपड़े से या थाली से ढककर 15-20 मिनट के लिए रहने दे।
अब मध्यम आकार के कटोरे में उबले हुए आलू ले और उन्हें मैश (मसल ले) कर ले, ध्यान रहे कि आलू के छोटे टुकड़े ना रहे। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, कसा हुआ अदरक, गरम मसाला पाउडर, चीनी, नींबू का रस और नमक डाले। सभी सामग्र - 2
सभी सामग्री को ठीक से मिला लें।
मसाले को 6 बराबर भागों में बांट ले और उन्हें गोले का आकार दे। तैयार आटे को 6 बराबर भागों में बांटे और उसमे से लोईया बना लें।
एक छोटी प्लेट में 1/2 कप गेहूं का आटा लीजिये। एक लोई ले और उसे सूखे आटे में लपेट ले (यह लोई को बेलने के समय चकले से चिपकने से रोकेगा)। लोई को चकले के ऊपर रखे और 4-5 इंच व्यास के गोल आकार में बेल ले। इसके ऊपर मसाले का एक गोला रखे।
बेले हुए आटे को चारों ओर से उठाकर बन्द करे। किनारों को सील करे और फिर से इसे एक गोले का आकार दे। - 3
उसे चकले पर रखे और धीरे से दबाये। उसके ऊपर थोड़ा सा सूखा आटा छिड़के।
इसे 6-7 इंच व्यास के गोल आकार में रोटी या चपाती की तरह बेल ले। इसे बहुत ज्यादा पतला मत बनाइये।
एक तवे को मध्यम आंच पर गर्म करे। पराठे को गर्म तवे पर डाले और सेंकने दे। जब उपरी सतह पर छोटे बुलबुले दिखने लगे तब इसे पलटे और आंच को कम करें।
इसके किनारे के आसपास चमचे से 1/2 टीस्पून तेल लगाये और लगभग 30-40 सेकंड के लिए सेंकने दे।
इसे फिर से पलटें और उसके किनारे के आसपास 1/2 टीस्पून तेल लगाये। इसे चमचे से दबाए और मध्यम आंच पर 30-40 - 4
सेकंड के लिए सेंके। पराठे की दोनों सतह पर सुनहरे रंग की चित्ती आने तक सेंके।
एक प्लेट में निकाले और उसके ऊपर मक्खन लगाये। इसी तरह बाकी बचे आलू के परांठे तैयार करें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़




कमैंट्स