डीप फ्राई मटन बिरयानी (Deep fry mutton biryani recipe in hindi)
डीप फ्राई मटन बिरयानी (Deep fry mutton biryani recipe in hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
मटन को दही,नमक, बिरयानी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर और तेल मिलाकर अच्छे से ढक कर रखें
- 2
एक पतीली में पानी उबालें और इस में डालें तेज पत्ता, साबूत गरम मसालें और नमक
- 3
पानी उबलते ही इसमें डालें चावल अच्छी तरह एक उबाल आने पर चावल का पानी छानकर अलग रखें
- 4
अब कढ़ाई में तेल और धी गरम करें
- 5
इस में डालें जीरा तेज पत्ता और साबूत गरम मसालें
- 6
अब डालें अदरक और लहसुन का पेस्ट और अच्छी तरह से भुनें
- 7
अब डालें प्याज अच्छी तरह से भुनें
- 8
अब डालें नमक हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं
- 9
मटन को अच्छी तरह से डीप फ्राई करें और इस में डालें आलू
- 10
अब डालें जीरा धनिया पाउडर और ढक कर नरम होने तक पकाएं
- 11
पतीले में डालें उबला हुआ चावल उसके उपर चारों तरफ मटन और आलू को अच्छी तरह से सजाकर फिर से चावल का एक परत बिछाएं और उपर मटन और भुना हुआ प्याज चारों और से फैला कर रखें
- 12
अब केसर मिलाकर दुध और केउरा एसेंस छिड़क कर धीमी आंच में पकने दें
- 13
रायते के साथ गरमागरम परोसें
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स