कुकिंग निर्देश
- 1
राजभोग के लिए दूध को गरम करें, जब उबाल आ जाए तो गैस बंद कर दे।
- 2
अब इसमें नींबू का रस डालकर पनीर बना ले।
- 3
अब इस पनीर को मलमल के कपड़ें से छान कर पनीर अलग करें, पनीर को कपड़ें पर ही अच्छे से धो लें, जिससे नींबू के रस की खटास निकल जाए।
- 4
अब पनीर को कपड़ें सहित 15 मिनट के लिए कहीं लटका दें, जिससे पनीर का सारा पानी निकल जाए।
- 5
अब पनीर को थाली में रखकर उंगलियों की सहायता से अच्छे से मसले।
- 6
फिर इससे छोटी छोटी गोलियां बना ले।
- 7
चीनी मे 3 कप पानी डाले और गरम करें।
- 8
जब उबाल आ जाए तो पनीर की गोलियां इसमें डाल कर 10-15 मिनट पकाएं, गोलियां फूल कर दुगुनी हो जायेगी।
- 9
अब इसमें केसर के धागे डाल कर 5 मिनट पकाएं।
- 10
तैयार राजभोग को ठंडा करके फ्रिज में रखें।
- 11
श्रीखण्ड के लिए दही को मलमल के कपड़ें मे डाल कर 1 घंटे के लिए कहीं लटका दें, जिससे दही का सारा पानी निकल जायेगा और हमें गाढ़ा दही मिलेगा।
- 12
2 कप दूध को केसर के धागे डाल कर गरम करें, फिर ठंडा कर ले।
- 13
अब दही को एक बर्तन में डाले, उसमें थोड़ा - थोड़ा करके केसर का डाले और अच्छे से फेंटे।
- 14
अब इसमें पिसी चीनी और इलायची पाउडर डालकर अच्छे से मिलाएं। तैयार श्रीखंड को फ्रिज में ठंडा होने रखें।
- 15
अब राजभोग को रस से निकाल कर अच्छे से निचोड़ कर श्रीखण्ड मे डाले, अच्छे से मिलाएं।
- 16
कटे पिस्ता से सजा कर परोसें।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़









कमैंट्स