वेजिटेबल सीख कबाब (Vegetable seekh kabab recipe in Hindi)

वेजिटेबल सीख कबाब (Vegetable seekh kabab recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
कढ़ाई में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें। प्याज़ डालकर नरम होने तक प्याज़ को पका लें।
- 2
अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर प्याज़ के साथ धीमी आंच पर भुनें।
- 3
शिमला मिर्च, गाजर, फूलगोभी, पत्तागोभी डालकर दो मिनट तक मध्यम आंच पर सब्ज़ियों को पका लें।
- 4
आधा छोटा चम्मच नमक डालकर सब्ज़ियों को नरम होने तक पकाए।
- 5
उबले हुए मटर डालकर सब्ज़ियों को अच्छे से मैश करें। मटर पकने में टाइम लगता है इसीलिए मटर को उबाल कर ही डाले।सब्ज़ियों को कढ़ाई के 1 किनारे करलें और फिर बेसन डालकर भुने।
- 6
जब बेसन भुनने की महक आने लगे तब सब्ज़ियों को भुने हुए बेसन के साथ अच्छे से मिला लें। गैस को बंद कर दें और मिश्रण को ठंडा होने दें।
- 7
मैश किये हुए आलू में एक छोटा चम्मच नमक, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला पाउडर, भुना जीरा पाउडर, हरे धनिये की पत्तियां, हरि मिर्च का पेस्ट और सब्ज़ियों का मिश्रण डालकर अच्छे से मिला लें।
- 8
अब सीख बनाने की तैयारी करते है। हथेलियों को तेल से चिकन करें। सीख वुडेन स्केवेर्स पर लंबा और चपटा कर लपेट कर प्लेट में रखते जाए।
- 9
पैन में 2 से 3 बड़े चम्मच तेल गरम करें। और 3 से 4 सीख को शेरो ओर से पलटते हुए सुर्ख होने तक धीमी आंच पर फ्राई करें।
- 10
गरम गर्म परोसें हरि चटनी के साथ।
समान रेसिपी
और रेसिपीज़



कमैंट्स