ट्राय कलर परांठा (Tri colour paratha recipe in Hindi)
कुकिंग निर्देश
- 1
सबसे पहले आटा, नमक और लाल मिर्च पाउडर को एक बाउल में मिक्स करें।और तीन हिस्सों में बाँट लें।
- 2
अब एक हिस्से में पालक प्यूरी डालें और आटा गूंथे।उसके बाद दूसरे हिस्से में चुकंदर प्यूरी डालें और आटा गूँथे।और तीसरा हिस्से को बिना कुछ मिलायें ही गूँथे।
- 3
इसके बाद तीनों तरह के आटे के एक-एक रोल बना लें।अब इन तीन कलर के रोल से एक रोल बना लें।अब इस रोल से मीडियम साइज की लोई बना लें।अब एक लोई लें और गोल शेप दें और परांठा तैयार करें।इसी तरह सारी लोइयों से परांठे बना लें।
- 4
अब तवा गरम करें और परांठा इस पर डालें।अब इसे पलट कर हल्का से सेंके।इसके बाद दोनों तरफ तेल / घी लगाकर इस पराँठे को सेंके।इसी तरह सारे परांठे सेक लें।और अचार या चटनी के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़
https://cookpad.wasmer.app/in-hi/recipes/9774511




कमैंट्स