गाजर लहसुन फरे और चाइनीज फरे

#innovativekitchen
#टेकनीक
#वीक2
फरा(फरे)ये छत्तीसगढ़ की स्पेशल डिश में से एक हैं, इनको मेबे आज एक नया रूप दिया है अपना कुछ इनोवेशन करके।
मैंने यह 2 तरह के फरे बनाये हैं, गाजर और लहसुन का और दूसरा चाइनीज स्टाइल के स्वाद में

कुकिंग निर्देश
- 1
पके हुए चावल को हाथ से अच्छे से मसल लें
- 2
अब इसमें फरे के बाकी की सारी साम्रगी मिला लें, चावल का आटा और सारे मसाले मिला ले
- 3
अगर जरूरत हो तो हल्का सा पानी छिड़के
- 4
अब इनके लंबे आकर देकर पतले पतले फरे तैयार करे, और थोड़े फरे गोल गोल भी बना ले
- 5
इनको इडली के कुकर में या किसी भगोने में पानी डालकर ऊपर चलनी रखे और चलनी पर फरे रखे
- 6
ढक्कन लगाकर तेज आंच पर 10 मिनट भाप में पकाएं
- 7
बघार के लिए-
- 8
एक पैन में तेल गरम करे फिर लहसुन डालकर एक मिनट भून लें
- 9
अब राई और तिल डालकर चटकने दे
- 10
फिर करी पत्ते और हरी मिर्च डालें
- 11
अब इसमें पके हुए फरे और नमक मिलाकर 2 से 3 मिनट तक पकाये धीमी आंच पर
- 12
तैयार फरो को हरी चटनी और सॉस के साथ परोसें।
कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़

कमैंट्स