चाऊमीन डोसा

#cookingqueens
#ट्विस्ट
मैंने साउथ इंडियन और चाइनीज का फ्यूज़न किया है।
चाऊमीन डोसा
#cookingqueens
#ट्विस्ट
मैंने साउथ इंडियन और चाइनीज का फ्यूज़न किया है।
कुकिंग निर्देश
- 1
चाऊमीन बनाने के लिए सबसे पहले 1 बर्तन में पानी गर्म रखेगें।पानी जब उबलने लगे उसमे1/2 चमच्च नमक और1/2 चमच्च तेल डाल देंगे।अब चाऊमीन को तोड़कर डाल देंगे।धीमी आंच पर 2 मिनट पकाएंगे।फिर हाथो से दबा कर देख लेंगे जब यह टुट जाय इसका पानी चलनी में निकाल दें।और इसे ठंडे पानी से धो लेंगे।
- 2
अब गैस पर कड़ाही रखेगें।2 चमच्च तेल डालेंगे।तेल गर्म होने पर कटा लहसुन डालें फिर प्याज डालकर 1 मिनट भूनेंगे।फिर गाजर ओर शिमला मिर्च डालकर भूनेंगे।अब पत्ता गोभी डालकर 1 मिनट भूनकर नमक और काली मिर्च डाल देंगे।अब चाऊमीन डाल देंगे।अब सिरका ओर सभी सॉस मिक्स कर देंगे।आपकी चाऊमीन तैयार है।
- 3
डोसा के लिए चावल और दाल को 5 घंटे के लिए भिगो कर रख देंगे।उसके बाद पानी निकालकर बारीक पीस लेंगे।अब इसमें नमक और जरूरत अनुसार पानी मिलाकर डोसा का घोल तैयार कर लेंगे।
- 4
अब गैस पर तवा गरम करेंगे।थोड़ा बटर लगायेंगे।1 बड़ा चमच्च डोसा का घोल डालकर फैला लेंगे।आंच धीमी रखेगें।अब डोसे के ऊपर बटर लगाएंगे।1 चमच्च शेजवान सॉस लगयेगें।अब 2 चमच्च चाऊमीन डालकर डोसा में भर देंगे।
- 5
आपका चाऊमीन डोसा तैयार है।
क्या आपने यह रेसिपी बनाई? कुकस्नैप शेयर करें!
Sunita Shah को बताएं कि रेसिपी कैसी बनी।
शुक्रिया कहने का सबसे अच्छा तरीका है एक फ़ोटो!
किसी ने आपकी रेसिपी बनाई और कुकस्नैप शेयर किया!

कीवर्ड
समान रेसिपी
और रेसिपीज़















कमैंट्स